फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Viva Yojana site not working, patients worried

Panipat News: चिरायु योजना की नहीं चल रही साइट, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Viva Yojana site not working, patients worried
पानीपत। गरीब लोगों को सस्ता इलाज उपलब्ध करवाने के लिए चलाई गई चिरायु योजना की साइट पिछले दो दिनों से बंद है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीज आते हैं तो उन्हें साइट के बंद होने का पता चलता है। वे इन सबके चलते मायूस होकर बिना इलाज के ही वापस घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर कोई मरीज गंभीर है तो फिर वह योजना का लाभ नहीं ले पाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गरीब लोगों या जिनकी आय 1.80 लाख रुपये से कम हैं, उनको प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत कार्ड से मरीज व्यक्ति अपना इलाज फ्री में करवा सकता है। दो दिन से साइट बंद होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
प्रतिदिन आते हैं 200 से 300 मरीज
जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 200 से 300 मरीज चिरायु योजना में आते हैं। वहीं पर कई मरीज गंभीर भी हो जाता हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अभी साइट बंद होने से मुश्किलें खड़ी हुई हैं। मरीज बगैर इलाज के वापस जा रहे हैं। साइट सोमवार तक चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन









वर्जन :

सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत आ रही है। यह पूरे प्रदेश में हो रही है। इसे ठीक कराया जा रहा है। कुछ दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी।
सोहन ग्रोवर, जिला प्रबंधक, चिरायु योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed