{"_id":"673d10396bae4b0f8c013ab4","slug":"visibility-reduced-due-to-fog-buses-getting-late-passengers-worried-panipat-news-c-244-1-pnp1006-127683-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धुंध में दृश्यता घटी, बसें हो रही लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धुंध में दृश्यता घटी, बसें हो रही लेट, यात्री परेशान
विज्ञापन
पानीपत। धुंध में दृश्यता घट गई है। ऐसे में ट्रेनों के साथ बसें भी देरी से पहुंच रही हैं। सबसे अधिक प्रभावित लंबी दूरी की बसें हो रही हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज अधिकारी बसों में फॉग लाइट लगाने की तैयारी में हैं।
पानीपत डिपो में 124 बसों का संचालन होता है। पहली बस अल सुबह पांच बजे हरिद्वार व अन्य लंबी दूरी के रूट पर निकलती है। अब धुंध लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को धुंध के चलते दृश्यता 50 मीटर की रह गई है। अल सुबह डिपो से समय पर निकलने वाली बसें अपने गंतव्य पर 10 से 15 मिनट देरी से पहुंच पा रही हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान रूट पर चलने वाली बसें इससे अधिक देरी से पहुंच रही हैं। लोकल रूटों पर भी धुंध के चलते बसों का सफर प्रभावित हो रहा है। यात्री कर्मबीर और कृपाल सिंह ने बताया कि वह मंगलवार अल सुबह सिरसा से पानीपत के लिए चला था। सुबह के समय धुंध अधिक होने के चलते बस की गति कुछ कम हुई। ऐसे में बस पानीपत 10 मिनट देरी से पहुंची। यह बस इससे आगे भी जाएगी। यह अपने अंतिम स्टॉप तक पहुंचने में और भी लेट हो सकती है।
रोडवेज के चालक कृष्ण कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि अल सुबह धुंध के चलते दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में बसों की गति कम करनी पड़ती है। चालक को समय पर बस पहुंचाने के साथ यात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है। यह उनका पहला कर्तव्य है। अब धुंध शुरुआती दौर में है। इसमें बसों की गति कुछ कम हुई है। इन सबके बीच वे समय पर पहुंचने का प्रयास करते हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती। आगे धुंध ज्यादा होने पर कुछ परेशानी बढ़ सकती हैं। इसको लेकर फॉग लाइट लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन :
पानीपत डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर कपूर चंद ने बताया कि सभी बसों को डिपो से निर्धारित समय पर रवाना किया जाता है। चालकों व परिचालकों को धुंध में सावधानीपूर्वक बस चलाने की हिदायत दी गई है। जिससे किसी प्रकार का कोई हादसा न हो। इस दौरान बसों के संचालन में कुछ देर जरूर हो रही है।