फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Viral and cough-cold patients increased

Panipat News: वायरल और खांसी-जुकाम मरीज बढ़े

Fri, 31 Oct 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 31 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Viral and cough-cold patients increased
जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। मौसम परिवर्तन से जिला नागरिक अस्पताल व निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। हर परिवार में दूसरा व्यक्ति खांसी, जुकाम, उल्टी व बुखार से ग्रस्त है। जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1800 मरीज पहुंच रहे हैं। वीरवार को फिजिशियन के पास खांसी-जुकाम, बुखार के मरीज लगभग 200 तक पहुंच गए।

वीरवार को वायरल बुखार और खांसी-जुकाम के मरीजों की ओपीडी लगभग 200 रही। ओपीडी में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा पहुंच रहे हैं। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बच्चों से लेकर बड़े भी खांसी-जुकाम, बुखार से ग्रस्त हैं। रात के समय ठंड और दिन में गर्मी होने से ज्यादातर बच्चे बीमार हो रहे हैं। डाहर गांव की बबीता ने बताया कि वह सुबह 9:15 पर अस्पताल में बुखार और खांसी की दवा लेने गई थीं लेकिन भीड़ होने से आधा घंटा पंजीकरण करवाने में लगा उसके बाद इलाज व दवा लेने में उसे एक घंटे का समय लगा। सिवाह गढ़ी के राजपाल ने बताया कि वह बुधवार सुबह बाइक पर समालखा गए थे। उनकी ठंड लगने पर जाते समय ही तबीयत बिगड़ गई। उनको दो दिन से खांसी, जुकाम और बुखार है। वह वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल में दवा लेने आया। यहां ओपीडी जांच कराने के पंजीकरण के लिए ही लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद चिकित्सक को दिखाने और फिर दवा लेने के लिए लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन

अस्पताल में बुखार और खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed