{"_id":"6ac41599aa76b712a8057b41","slug":"violent-clash-over-serving-liquor-three-rounds-fired-youth-critically-injured-panipat-news-c-18-1-knl1004-1006918-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब पिलाने के विरोध में खूनी संघर्ष, तीन फायर<bha>;<\/bha> युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब पिलाने के विरोध में खूनी संघर्ष, तीन फायर<bha>;</bha> युवक गंभीर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना किला क्षेत्र के शिव चौक के पास मनमोहन नगर में सोमवार देर शाम अवैध रूप से शराब पिलाने के विरोध में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के दो युवकों ने तीन राउंड हवाई फायर किए। हमले में हाली कॉलोनी निवासी फरमान घायल हो गया।
डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों ने आपस में लड़ाई का समय तय किया था। फायरिंग के समय बच्चे भी मौजूद बताए गए हैं। सूचना मिलने पर एसपी मेधा भूषण भारी पुलिस बल, तीनों सीआईए टीमों और साइबर सेल के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसपी ने मामले में पांच पुलिस टीमें गठित की हैं। सीआईए और थाना पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही हैं।
कार्यालय में शराब पिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मनमोहन नगर स्थित एक कार्यालय में अवैध रूप से शराब पिलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि हाली कॉलोनी निवासी फरमान यह कार्यालय चलाता है और शाम को लोगों का जमावड़ा रहता था। लोग आपत्ति भी जताते हैं। सोमवार शाम फिर कुछ युवकों के वहां शराब पीने पहुंचने पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में दोबारा झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद हथियारों के साथ पहुंचे लोगों ने चौराहे पर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसी दौरान फरमान पक्ष के दो युवकों ने तीन फायर किए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों और गंडासों से हमला कर दिया। फरमान के चेहरे पर गहरी चोट लगी और कमर पर तलवार लगी। कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। वारदात के बाद हमलावर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन
फरमान की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फायरिंग इसी पक्ष के दो लोगों द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की तीन और किला थाना पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दबिश जारी है।
-मुकेश कुमार, डीएसपी, पानीपत