फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers upset due to lack of electricity put a lock on the power house

बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने जाटल पॉवर हाउस पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to lack of electricity put a lock on the power house
पानीपत। बिजली किल्लत से परेशान गांव जाटल के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव स्थित 33 केवी पावर हाउस पर ताला जड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि जब तक बिजली सप्लाई चालू नहीं होगी, तब तक किसी सूरत में ताला नहीं खोलेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने पॉवर हाउस कार्यालय पर रोष प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि जाटल समेत आसपास के गांव कई दिनों से नियमित बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दिन रात अनगिनत बिजली कट लगते जा रहे हैं। 33 केवी जाटल पावर हाउस में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया सबसे ज्यादा बिजली के कट खेतों में लगाए जा रहे हैं। अभी धान की रोपाई का सीजन चल रहा है। इसके लिए खेतों में पानी चाहिए और पानी तभी आएगा जब बिजली आएगी। इसके अलावा ग्रामीण रिहायशी इलाकों की बिजली भी नियमित नहीं चल रही है। इसी परेशानी को लेकर जाटल समेत आसपास के लोग पॉवर हाउस में जमा हो गए और पावर हाउस में ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed