{"_id":"64c2d6d50d889a58c905b1b6","slug":"villagers-protested-against-corporations-vehicles-arriving-to-dump-garbage-in-dahar-village-panipat-news-c-244-1-pnp1004-3200-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डाहर गांव में कूड़ा डालने पहुंची निगम की गाड़ियों का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डाहर गांव में कूड़ा डालने पहुंची निगम की गाड़ियों का ग्रामीणों ने किया विरोध
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह, बिंझौल व शुगर मिल के बाद अब नगर निगम ने अपनी कूड़े से भरी गाड़ियां डाहर गांव के खेतों में एनएफएल की जमीन पर भेजी, लेकिन ग्रामीणों ने फिर इनका पुरजोर विरोध किया। ग्रामीणों ने तीन बार कूड़े से भरी गाड़ियों को लौटाया। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार सुबह गांव के पंचायत घर में एक पंचायत हुई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। विरोध के बाद निगम के सामने डंपिंग यार्ड की मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। नगर निगम ने फिर से गोहाना रोड पर दोनों नहरों के बीच कूड़े से भरी ट्रालियों को खाली कराया।
डाहर निवासी कुलदीप नांदल ने बताया कि बुधवार शाम को तीन बजे गांव में एनएफएल की राख वाली झील में निगम की कुछ कूड़े की गाड़ियां पहुंचीं। आसपास के खेतों में काम करने वालों ने इसका विरोध कर गाड़ियों को वापस भेज दिया। इसके बाद चार बजे फिर कई गाड़ियां पहुंचीं। किसानों ने फिर उन्हें लौटा दिया। यह देख गांव के लोग एकजुट होकर गांव के अड्डे पर जमा हो गए। तीसरी बार फिर से निगम की गाड़ियां आईं तो ग्रामीणों ने गांव के अड्डे पर ही इन गाड़ियों को रोक दिया। विवाद बढ़ने लगा तो मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद फिर गाड़ियों को वापस भेज दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव के पंचायत भवन में ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। इसमें सभी ने एकजुट होकर फैसला लिया कि वे किसी कीमत पर गांव में कूड़े से भरी गाड़ियों को नहीं उतरने देंगे। इसके लिए निगम किसी अन्य जगह की तलाश करे।
अब तक नगर निगम, जिला प्रशासन और सफाई कमेटी के सदस्य निगम क्षेत्र और इसके बाहर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 16 जगहों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन एक भी जगह कूड़ा डालने के लिए फाइनल नहीं हो सकी है। जहां भी कूड़ा डंप करने के लिए जगह चिह्नित की जाती है, वहीं के लोग इसका विरोध कर देते हैं। वहीं, आयुक्त ने कहा कि अस्थायी तौर पर डंपिंग स्टेशन पर कूड़ा डालने के लिए ग्रामीणों और पंचायत से बातचीत की जा रही है। इस कूड़े को निगम साथ के साथ उठान भी कराएगा।
विज्ञापन
जगह की तलाश की जा रही है। अब तक फाइनल नहीं हो पाई है। इस बार नगर निगम सदन की बैठक में स्थायी और अस्थायी डंपिंग यार्ड बनाने का मुद्दा रखा जाएगा। ताकि भविष्य में शहरवासियों को इस प्रकार की परेशानी न हो।
- संजीव दहिया, अध्यक्ष सफाई कमेटी।
बैठक में किया मना, गांव करेगा फैसला : सरपंच
निगम आयुक्त राहुल नरवाल साथ बैठक हुई थी। इसमें आयुक्त ने कहा कि वे कुछ समय के लिए अस्थायी डंपिंग यार्ड बनाएंगे। साथ के साथ कूड़ा उठवाएंगे। पंचायत ने इससे स्पष्ट मना कर दिया है। आयुक्त से कहा गया है कि इसका फैसला ग्रामीण करेंगे।
- मोनू नांदल, सरपंच, डाहर।