फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   villagers cleaned the small canal

प्रशासन ने नहीं सुनी तो खुद नाले में उतरे

Fri, 11 Apr 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला,पानीपत
अमर उजाला,पानीपत Updated Fri, 11 Apr 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
villagers cleaned  the small canal
इसराना। प्रशासन और ग्राम पंचायत को बार-बार शिकायत और गुहार लगाने के बाद भी जब उनकी नींद नही टूटी तो मजबूरन ग्रामीणों को खुद ही गंदगी की वजह से रुके पड़े नाले में उतर कर सफाई करने का काम शुरू करना पड़ा। ग्राम पंचायत से लेकर डीसी तक लगाई नाले की सफाई कराने की गुहार काम नहीं आई।
विज्ञापन

सफाई में जुटे ग्रामीण पूछते हैं क्या यही हकीकत है जिले में चलाए जा रहे निर्मल भारत अभियान की? इसराना के खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में रह रहे अमरजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, जगतार सिंह, जितेंद्र सिंह, बलिंद्र सिंह ने कहा कि हम तो गुहार लगाकर थक चुके हैं ग्राम पंचायत से लेकर डीसी तक। उन्हाेंने बताया कि गंदगी से अटे नाले की सफाई की मांग को लेकर इसराना में लगे डीसी के खुले दरबार में भी दस्तक काम नहीं आई। इसराना साहिब के सामने से गुजर रहा गंदे पानी की निकासी के लिए नाला काफी अरसे से कई स्थानों पर रुका है। इसके चलते नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर अेसर इसराना साहिब के गेट नंबर एक से घुसकर अंदर फैल कर बदबू फैलाता है। गंदगी से बढ़ रहे मच्छरों से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना है। इसराना साहिब में आने वाली संगत को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसराना साहिब में रह रहे सेवकों का कहना है कि इसराना साहिब के सामने नाले की सफाई के लिए सफाई कर्मी कभी कभी आते हैं और औपचारिकता निभा कर रवाना हो जाते हैं। नाले की सफाई समय पर पूरी न होने से नाला पुरी तरह गंदगी से अट चुका है। इसराना साहिब प्रांगण में गंदा पानी घुसकर परेशानी पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद किया सफाई अभियान शुरू
अमरजीत सिंह और दलविंद्र सिंह ने बताया कि चौदह अप्रैल को गुरु पर्व होने ज्यादा संगत जुटेगी। ऐसे में रुका गंदगी से अटा नाला परेशानी पैदा कर सकता है। प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से लगातार की जा रही उपेक्षा से परेशान हो कर संगत ने नाले में उतर कर रुके नाले से गंदगी निकालने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed