फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers beat up electricity workers, vandalize vehicles

Panipat News: बिजली कर्मियों को ग्रामीणों ने धुना, गाड़ी में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up electricity workers, vandalize vehicles
बापौली। भलौर गांव में बिजली की चोरी की जांच करने के लिए गई बिजली निगम की टीम के कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। घायल बिजली कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बिजली कर्मियों ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें भविष्य में गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी तक दी है। सरकारी रिकार्ड को फाड़ने के साथ-साथ सरकारी गाड़ी के साथ भी तोड-फोड की है। उधर ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर पैसे मांगने और बुजुर्ग महिला को धक्का देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम के जेई तारीफ ने बताया कि विभाग की सब डिविजन कार्यालय बापौली में भलौर गांव निवासी नरेश द्वारा अवैध रूप से घरेलू मीटर की बिजली को दूसरे प्लाट में ले जाने की शिकायत मिली थी। कार्यवाही करते हुए एरिया इंचार्ज जेई जयनारायण, जेई तारीफ, एएफएम संजय, लाइनमैन अजय मलिक, प्रीतम, आशीष मोहित आदि टीम के सदस्य भलौर गांव में नरेश पुत्र रामभज के घर जांच करने के लिए गए थे। जैसे ही वो जांच करने के लिए पहुंचे तो राजभज, रामा पुत्र सीता, नरेश पुत्र रामभज, रामभज की पत्नी, नरेश की पत्नी, नरेश के चाचा, रामभज के पोते, राजेश पुत्र रामभज, रामा पुत्र सीता और अन्य परिवार के 5-6 अज्ञात लोगों ने जेई जयनारायण, जेई तारीफ, लाइनमैन अजय मलिक और अन्य बिजली कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और सरकारी रिकार्ड को भी फाड़ दिया। बिजर्ली कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई लेकिन वे नहीं माने और सरकारी गाड़ी को भी तोडते हुए भविष्य में गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




इस संबंध में बापौली थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत आई है। जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दूसरे पक्ष ने बिजली कर्मियों के खिलाफ पैसे मांगने, बुजुर्ग महिला को धक्का मारने व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत ले ली गई हैं। जांच कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।वहीं, बिजली निगम बापौली सब डिविजन के एसडीओ परविंद्र राठी का कहना है कि बिजली चोरी की सूचना पर निगम की टीम भलौर गांव में गई थी लेकिन टीम के साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed