फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Village government will take oath today

Panipat News: आज शपथ लेगी गांव की सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Village government will take oath today
पानीपत। पंचायती राज संस्थाओं के तहत आयोजित कराए गए चुनावों में जीतने वाले नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। अबकी बार ग्राम स्तर पर सरपंच और पंच को शपथ दिलवाई जाएगी। जबकि इससे पहले सभी सरपंचों और पंचों को एक साथ शपथ दिलाई जाती रही है। वहीं, ब्लॉक स्तर पर एसडीएम ब्लॉक के पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलवाएंगे। इनके अलावा जिला मुख्यालय यानी सचिवालय में उपायुक्त द्वारा जिला परिषद के सभी 17 सदस्यों को शपथ दिलवाई जाएगी। ये सभी कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरू होंगे। ये शपथ पद और गोपनीयता की होती है। जिसके बाद नवनिर्वाचित सदस्य अपनी जिम्मेदारी को वहन करते हैं। इसके बाद इन पर ग्रामीण अंचल के विकास का कार्यभार होगा। वहीं ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति सदस्य अपने चेयरमैन को लेकर तो दूसरी ओर जिला परिषद सदस्य अपने चेयरमैन को लेकर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed