{"_id":"61bba2208c81d44e56203e31","slug":"vikrant-won-eight-medals-in-swimming-welcome-on-reaching-college-panipat-news-knl929978153","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रांत ने तैराकी में जीते आठ पदक, कॉलेज पहुंचने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रांत ने तैराकी में जीते आठ पदक, कॉलेज पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज के छात्र विक्रांत ने पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटर कॉलिजिएट स्विमिंग चैंपियनशिप में आठ पदक जीते। वीरवार को कॉलेज पहुंचने पर विक्रांत का स्वागत कर हौसला बढ़ाया गया।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 11-12 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में विक्रांत ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में, 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में आठ रजत पदक जीते। जब विक्रांत कॉलेज पहुंचे तो उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि विक्रांत को हर मुमकिन सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सके।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि विक्रांत की उपलब्धि कॉलेज और पानीपत जिले के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे अन्य खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रो. सुशीला बेनीवाल ने कहा कि कॉलेज के इस होनहार ने एक साथ आठ पदक हासिल कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। इस मौके पर कोच शरीफ, ग्राउंड्स मैन प्रताप, प्रो. मुकेश गुप्ता, प्रो. बलजिंदर सिंह, प्रो. मयंक अरोड़ा, कोच शरीफ, प्रताप, दीपक मित्तल और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।