फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Instructions for uninterrupted power supply to hospitals and drinking water facilities

Panipat News: अस्पतालों के साथ पेयजल केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions for uninterrupted power supply to hospitals and drinking water facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बिजली कर्मचारियों की 22 से 24 अक्तूबर तक प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
अस्पतालों, पेयजल केंद्रों और अन्य आवश्यक सेवाओं में बिजली बाधित न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है। बिजली घरों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों को कई निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर फैसले लेगी। वहीं, डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की निगरानी करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में हड़ताल शुरू
पानीपत। निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। बुधवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई गई। मतलौडा में भी नारेबाजी की गई।
हड़ताल से एक दिन पहले बुधवार को पानीपत समेत प्रदेश की बिजली निगम सबडिवीजनों में कर्मचारियों ने हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के आदेश की प्रतियां जलाकर रोष जताया। कर्मचारियों ने कार्यालयों में कामकाज बंद रखने और बिजली के फॉल्ट ठीक नहीं करने का एलान किया है।बिजली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के राज्य उपप्रधान जितेंद्र सैनी ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर को 25 साल के लिए समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने का फैसला निजीकरण की शुरुआत है। जिले में बिजली निगम के एक अधीक्षण अभियंता, चार कार्यकारी अभियंता और 13 उपमंडल अधिकारी सहित 934 नियमित तथा 361 एचकेआरएन अधिकारी-कर्मचारी कार्यरत हैं। ब्यूरो


लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की है। एडीसी अंकित चौकसे ने बताया कि अधिकारियों को शिकायत निवारण तंत्र सक्रिय रखने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति पर नजर रखेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अधिकृत माध्यमों से ही जानकारी लेने की अपील की। बिजली संबंधी समस्या होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed