{"_id":"6950511718bf9c14f80d969f","slug":"vikram-was-threatened-your-turn-is-next-and-murdered-in-the-evening-panipat-news-c-244-1-pnp1012-149575-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परिजन बोले-दिन में रास्ता रोककर दी थी विक्रम को धमकी, अगला नंबर तेरा है, शाम ढलते कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परिजन बोले-दिन में रास्ता रोककर दी थी विक्रम को धमकी, अगला नंबर तेरा है, शाम ढलते कर दी हत्या
विज्ञापन
पानीपत। वेस्ट कारोबारी विक्रम की हत्या के बाद परिजनों ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को कई बार शिकायत दी पर कार्रवाई नहीं हुई। विक्रम के भाई संजय ने बताया कि 33 साल पहले उनके पिता चंद्रभान की रंजिश में हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी विक्रम के पीछे पड़े हुए थे। उन्होंने शनिवार को विक्रम का रास्ता रोकर उसे धमकी दी थी कि अगला नंबर तेरा है...। शाम को जब वह गोदाम से वापस आ रहा था तो आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बिट्टू उसके दोनों बेटों, दोनों भतीजों समेत नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और थाने में शिकायत दी। उधर, थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 126, 190, 191(3), 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
खटीक बस्ती के संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 1992 में बिट्टू के भाई सुनील ने उनके पिता चंद्रभान की तेजाब डालकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही उनके परिवार की रंजिश चल रही है। आरोपी कई बार धमकी दे चुके हैं की वे उनके पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। शनिवार को उनका छोटा भाई विक्रम गोदाम पर जा रहा था। इस दौरान विजय उर्फ बिट्टू और उसके बेटों मयंक और काबू व भतीजे करण और अर्जुन ने विक्रम को धमकी दी थी कि अब हम जमानत पर आ गए हैं। एक और हत्या से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विक्रम ने उन्हें पूरी बात बताई तो और चौकी पर शिकायत देने को कहा। इस पर संजय ने शाम को शिकायत देने की बात कही। शाम को करीब सात बजे विक्रम गोदाम से घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में दीपक बतरा की फैक्टरी के पास अक्षय, ऋषि, साहिल, दीपक, करण ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने हथौडी, चाकू, गंडासी और अन्य हथियारों से विक्रम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने विक्रम को नीचे गिराकर उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे जान से धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के भतीजे जयदीप ने कहा कि वह बार-बार पुलिस ने शिकायत करते रहे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हंगामा की सूचना पर थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। उन्होंने पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ बिट्टू, करण, अर्जुन, काकू, मयंक, अक्षय, ऋषि, साहिल, दीपक व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
-- -
हत्या के बाद जयदीप के घर पर पहुंचकर दी धमकी, दहशत में परिवार
विक्रम के भतीजे मयंक ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उनके घर पर पहुंचे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जयदीप ने बताया कि आरोपियों ने धमकी दी है कि अगला नंबर उसका है। इसके बाद से ही उनका पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
परिजनों की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात।