Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vikram Badgurjar has become the president and Ravi Kotian the vice-president of the Shri Gauri Shankar Mandir.

Panipat News: श्री गोरी शंकर मंदिर के प्रधान विक्रम बड़गुर्जर और उपप्रधान बने रवि कोटियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Vikram Badgurjar has become the president and Ravi Kotian the vice-president of the Shri Gauri Shankar Mandir.
नवनिर्वाचित प्रधान विक्रम बड़गुर्जर के साथ खटीक समाज के लोग। स्रोत : स्वयं
- ईदगाह रोड स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में खटीक समाज की आम बैठक संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ईदगाह रोड स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में खटीक समाज की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से संत शिरोमणि श्री दुर्बलनाथ महाराज सामुदायिक भवन असंध रोड और श्री गौरी शंकर मंदिर ईदगाह रोड के सुचारू संचालन व विकास कार्यों को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। समाज ने विक्रम बड़गुर्जर को प्रधान और रवि कोटियान को उपप्रधान नियुक्त किया।

नवनिर्वाचित प्रधान विक्रम बड़गुर्जर ने कहा कि श्री गौरी शंकर मंदिर के मुख्य हॉल का विस्तार करना उनकी पहली और प्रमुख प्राथमिकता रहेगी, ताकि धार्मिक आयोजनों, सत्संग और सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं व समाज के लोगों को जगह की कमी का सामना न करना पड़े। असंध रोड स्थित संत शिरोमणि श्री दुर्बलनाथ महाराज सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और वहां जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के कार्य को भी त्वरित गति से पूरा किया जाएगा। नवनिर्वाचित उपप्रधान रवि कोटियान ने कहा कि कार्यकारिणी का उद्देश्य केवल पद संभालना नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस अवसर पर आत्माराम राणा, सतपाल बड़गुर्जर, मंगल सिंह राणा, राजबीर मुंडे, उत्तर कुमार पचीसिया व बाबूराम मोगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed