फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vidya Bharti's provincial conference will be held in Panipat

Panipat News: समालखा में होगा विद्या भारती का प्रांतीय सम्मेलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti's provincial conference will be held in Panipat
समालखा। विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र हरियाणा के संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि विद्या भारती की ओर से तीन दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन पानीपत में आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्या भारतीय हरियाणा की ओर से संचालित स्कूलों के करीब 1300 प्राचार्य शामिल होंगे। सम्मेलन के पहले दिन राज्यपाल बंडारू दतात्रेय बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता शंकराचार्य शारदा पीठाधीश्वर स्वामी राज राजेश्वरम करेंगे। ये जानकारी शनिवार को विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र हरियाणा के संगठन मंत्री विजय नड्डा ने श्री माधव जन सेवा न्यास पट्टीकल्याणा में प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25-27 मई तक न्यास में प्रांतीय आचार्य सम्मेलन का आयोजन हिन्दू शिक्षा समिति के तत्वाधान में किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य आचार्यों का सर्वांगीण विकास जिसमें आध्यात्मिक, बौद्धिक, व्यक्तित्व विकास करना आदि है। उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के भविष्य के निर्माण का प्रभावी माध्यम है। भारतीय दर्शन के अनुसार शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व का आधार है। विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूल समय के परिवर्तन के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। संस्था शिक्षा को व्यापार नहीं मानती। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे मॉडल स्थापित करना ही उद्देश्य है और विद्या भारती ने इसका विकल्प दिया है। ताकि बच्चे संस्कार व भारतीय दर्शन की तरफ आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन



देशभर में चलाए जा रहे 25 हजार शिक्षण संस्थान
उन्होंने बताया कि विद्या भारती द्वारा देशभर में 25 हजार शिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं। इसमें 12 हजार संस्थानों में शिक्षा पूरी तरह से निशुल्क है। ये संस्थान स्लम एरिया, झुग्गी बस्तियों, आदिवासी क्षेत्र आदि में हैं। हरियाणा में करीब 70 संस्थान हैं। जिनमें 28 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अंबाला के थेपला में एक सैनिक स्कूल भी जल्द ही खोला जाएगा। महामंत्री विद्या भारती संपूर्ण सिंह ने कहा कि हरियाणा में अपने तरह का यह पहला कार्यक्रम है। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए न्यास पूरी तरह से तैयार है। दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू मुख्यातिथि तथा अध्यक्षता ब्रह्मर्षि शिक्षण संस्थान पिंजौर की अध्यक्षा डाॅ. अमृता दीदी और तीसरे दिन आरएसएस के क्षेत्र संघचालक पवन जिंदल मुख्यातिथि व अध्यक्षता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संगठन मंत्री गोविंद्र चंद्र महंत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed