फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Verses from the Gita resonated at the block-level Gita festival.

Panipat News: खंड स्तरीय गीता महोत्सव में गूंजे गीता के श्लोक

Fri, 14 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 14 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Verses from the Gita resonated at the block-level Gita festival.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों के छात्रों के लिए खंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में गीता के श्लोक गूंजे। खंड स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन वीरवार को पानीपत खंड के अंतर्गत जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बीआरसी हॉल में निबंध लेखन, संवाद, गीता श्लोकोच्चारण, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें पानीपत खंड के विभिन्न स्कूलों के करीब 600 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी बिक्रम सहरावत ने बताया कि प्रतिभागियों की संख्या व राज्यस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव की व्यस्तता के कारण प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी सुमन मोर ने बताया कि समालखा खंड की प्रतियोगिताएं शुक्रवार को आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो चुका है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रतियोगिताएं चार चरणों में आयोजित की जानी हैं। गीता महोत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर पर छह व सात नवंबर को संपन्न हो चुका है। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 से 15 नवंबर और जिला स्तरीय 20 से 22 नवंबर के दौरान किया जाना है। यह आयोजन राज्य स्तर तक किया जाएगा जिसमें स्कूली विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रत्येक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं और कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्र भाग ले सकते हैं। निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों को 60 मिनट में 250-300 शब्दों का निबंध और कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को 500-600 शब्दों का निबंध लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में होगा भव्य आयोजन, शामिल होंगे 18 हजार विद्यार्थी
हर वर्ष की तरह इस बार भी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसमें प्रदेशभर के करीब 18 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी तर्ज पर जिला स्तर पर एक दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें 1800 विद्यार्थी सामूहिक गीता श्लोकोच्चारण करेंगे। इस बार भी शिक्षा विभाग ने जिलेवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed