फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicles kept running over dead bodies on the highway throughout the night, pieces of flesh were spread over 500 meters

Panipat News: हाईवे पर रातभर शव रौंदते रहे वाहन, मांस के लोथड़े 500 मीटर तक फैले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept running over dead bodies on the highway throughout the night, pieces of flesh were spread over 500 meters
जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड की दिल्ली-पानीपत लेन पर पुलिस लाइन स्थित फ्लाईओवर के नजदीक वीरवार रात करीब दो बजे सरपट दौड़ते वाहनों के चलते मानवता तार-तार हो गई। ट्रक की चपेट में आने से मृत 35 वर्षीय युवक के शव को वाहनों ने मात्र 10 मिनट में ही बुरी तरह से रौंद दिया। मांस के लोथड़े सड़क पर करीब 500 मीटर तक फैल गए।
सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने जीटी रोड पर यातायात रोककर जन सेवा दल के सहयोग से शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। पुलिस को शव की खोपड़ी, एक हाथ, अंगुली व पैर के नीचे का कुछ हिस्सा मिला है। ऐसे में शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास की फैक्टरियों में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जन सेवा दल के महासचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि उनको वीरवार देर रात करीब दो बजे सेक्टर-29 थाना पुलिस की ओर से फोन किया गया था। जिसमें पुलिस अधिकारी ने जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे सूचना मिलते ही 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए। यहां शव के टुकड़े करीब 500 मीटर तक फैले हुए थे और वाहन लगातार चल रहे थे। पुलिस ने जीटी रोड के वाहनों को सर्विस लेन से डायवर्ट किया। इसके बाद शव को इकट्ठा करना शुरू किया।
युवक ने जींस की पेंट पहनी हुई थी। उसका एक हाथ, अंगुली, खोपड़ी व शरीर का पेंट का कुछ हिस्सा ही मिल पाया। बाकी शव सड़क पर चिपका हुआ था। उन्होंने लोहे की पत्ती के साथ शव को इकट्ठा कर एक कट्टे में डाला।

हाईवे पर अंधेरे के चलते परेशानी हुई : जीटी रोड पर लाइट की व्यवस्था न होने पर शव को इकट्ठा करने में परेशानी हुई। ऐसे में पुलिसकर्मी ने टार्च और एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल की टार्च जताई। इसके बाद शव को करीब 15 मिनट तक समेटा गया। पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया। चमनलाल गुलाटी ने बताया कि जीटी रोड पर लाइटों की व्यवस्था नहीं है। यहां इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए।

जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल

जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल

जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल

जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल

जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल

जीटी रोड पर शव को इकट्ठा कर कट्टे में डालते पुलिस और जन सेवा दल के सदस्य। स्त्रोत सेवा दल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed