फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   vehicles collided due to truck stopping

Panipat News: ट्रक रुकने से टकराईं गाड़ियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
vehicles collided due to truck stopping
समालखा। जीटी रोड फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जहां ब्लूजे के सामने दिल्ली रोड नेशनल हाईवे फ्लाईओवर के ऊपर जालंधर से दिल्ली जा रहे एक कैंटर में अचानक से खराबी आने कारण फ्लाईओवर के ऊपर बीचों-बीच खड़ा हो गया। जिस कारण पीछे से तेज रफ्तार में आ रही तीन अन्य गाड़ियों सहित एक कैंटर आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

लगातार पांच गाडि़यों के आपस में टकराने के कारण नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जिसकी सूचना ट्रैफिक हाईवे पुलिस डायल 112 को दी गई। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कुछ समय के लिए सर्विस लाइन पर रूट डाइवर्ट कराया गया। वही मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से गाड़ियों को नीचे साइड में लगवाया और सुचारू रूप से ट्रैफिक शुरू कराया।
विज्ञापन

वही कैंटर चालक अवतार ने बताया कि वह कैंटर में परचून का सामान भरकर जालंधर से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही समालखा फ्लाई ओवर के ऊपर ब्लूजे के सामने पहुंचे तो अचानक कैंटर में खराबी आने के कारण बीच सड़क पर रुक गया। रुकते ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डिजायर गाड़ी ने कैंटर को टक्कर मार दी। एकाएक डिजायर के पीछे से वैगन-आर कार ने टक्कर मार दी। वैगन-कार को भी पीछे से डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी। डिजायर गाड़ी को भी पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वही समालखा हाईवे ट्रैफिक इंचार्ज मनोज ने बताया कि जाम को लेकर सूचना मिली और मौके पर फ्लाई ओवर के ऊपर एक कैंटर खराब होने की वजह से पीछे से तेज रफ्तार गाड़ियों ने आपस में गाड़ियां ठोक दी थी। हाइड्रा की मदद से सभी वाहनों को हटाकर यातायात शुरू कराया गया। इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। दुर्घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed