फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicle driver crushed the young man, admitted in PGI

Panipat News: वाहन चालक ने युवक को कुचला, पीजीआई में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Vehicle driver crushed the young man, admitted in PGI
पानीपत। जीटी रोड पर अनाज मंडी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी। देर रात को श्री महाकाल सेवा दल के पदाधिकारी ने घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का उपचार अब पीजीआई रोहतक में चल रहा है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी श्री महाकाल जन सेवा संस्था के प्रमुख सदस्य कपिल मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार रात को करीब ढाई बजे उसके पास एक फोन आया कि एक युवक घायल अवस्था में अनाज मंडी पुल के पास पड़ा है। तुरंत ही मौके पर पहुंंचकर घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत अधिक नाजुक होने के कारण घायल को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना चांदनी बाग में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed