फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vedpal arrived with 300 recordings in pen drive, opened black letters

Haryana: सरकारी नौकरियों की खरीद फरोख्त का मामला, पेन ड्राइव में 300 रिकॉर्डिंग लेकर पहुंचा वेदपाल

Fri, 16 Sep 2022 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2022 03:31 AM IST
सार

आरोप है कि 40 लाख रुपये में एसआई लगवाने का सौदा हुआ थ। लेकिन 20 लाख रुपये लेकर ठग फरार हो गया। पहले भी दो लाख रुपये में पुलिस कर्मचारी की पोस्ट बदलवाने का काम दिया था।

विज्ञापन
Vedpal arrived with 300 recordings in pen drive, opened black letters
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सरकारी नौकरियों की खरीद फरोख्त मामले में एक और मोड़ सामने आया है। आरोपी विनोद खरब पुंडरी विधायक रणधीर गोलन के बेटे अमित के अलावा भी कई अन्य लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ऐंठ चुका है।

विज्ञापन


मतलौडा खंड के ही गांव अहमदपुर माजरा निवासी वेदपाल ने विनोद पर एसआई भर्ती के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से की है। इस पर एसपी ने मतलौडा थाने को कार्रवाई का आदेश दिया है। इस दौरान वेदपाल ने एक पेन ड्राइव भी दिखाई। दावा किया कि इसमें उनकी और आरोपी विनोद खरब की फोन पर बातचीत की करीब 300 ऑडियो रिकॉर्डिंग हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा विनोद उनके आसपास के कई गांवों के प्रतिष्ठित लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर पैसे ऐंठ चुका है। उन्होंने कहा कि पैसे वापस मांगने पर उन्हें जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। अगर पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई नहीं की तो वे ब्लॉक के 20 गांवों के सरपंचों और मौजिज लोगों के साथ गृहमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विनोद का उनके घर काफी दिनों से आना जाना था। उनके दामाद अंकित ने हरियाणा पुलिस में एसआई पद के लिए आवेदन किया था। विनोद ने उनको झांसा दिया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में उनकी सेटिंग है। वे उनके दामाद को 40 लाख रुपये में नौकरी दिला देंगे। इसके एवज में उनसे 20 लाख रुपये पहले ऐंठ लिए और काम होने के बाद 20 लाख रुपये देने की डील हुई थी।


भर्ती में उनके दामाद का नंबर नहीं आया तो मालूम हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। ये बातें एक साल पुरानी हैं। तब से लेकर अब तक वेदपाल उनसे पैसे वापस मांगते आ रहे हैं, लेकिन विनोद उनको आश्वासन पर आश्वासन देता आया है। वेदपाल ने कहा कि इस प्रकरण में विनोद अकेला नहीं था। कुछ और लोग भी हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed