फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Veda mantras are a medium to attain happiness: Dr. Puneet

वेद मंत्र सुख प्राप्ति का माध्यम : डॉ. पुनीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Veda mantras are a medium to attain happiness: Dr. Puneet
पानीपत। आर्य समाज मॉडल टाउन के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का वीरवार को आगाज हो गया है। गायत्री यज्ञ के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। इसके बाद सुबह व शाम को प्रवचन और भजन का आयोजन किया गया। इस दौरान वेद मंत्र को समस्त सुखों की प्राप्ति का माध्यम बताया गया।
विज्ञापन

आचार्य डॉ. पुनीत मेरठ ने कहा कि जीवन के अंदर चिंतन और मनन करने से ही मनुष्य के आत्मा की उन्नति एवं प्रगति होती है। जीवन में सदा शुद्ध आचरण के द्वारा ईश्वर के चरणों में बैठकर निवेदन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेद मंत्र के द्वारा मनुष्य अपने जीवन के अंदर समस्त सुखों की प्राप्ति कर सकता है।
विज्ञापन

आचार्य पुनीत ने प्रवचन में कहा कि संसार में चार वेद ही सर्व प्राचीन ग्रंथ है और यह ईश्वर की पवित्र एवं अमृतवाणी है। भजन महिला आर्य समाज की प्रधान अलका आहूजा ने प्रस्तुत किया। प्रधान शशि चड्ढा व मंत्री चंद्र मोहन गुलाटी ने बताया कि 29 मार्च सायंकाल में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। इसका शुभारंभ प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी लाजपत बवेजा व उनकी धर्मपत्नी आशा बवेजा ने ओम का ध्वजारोहण करके किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य नंदकिशोर शास्त्री, धर्माचार्य व वेद मंत्र उद्गाता के रूप में आचार्य राजकुमार शर्मा व आचार्य सानंद रहे। इस अवसर पर अनिल आर्य, रणवीर सिंह आर्य, रवि अहलावत, रमेश बजाज, बीरमती आर्या, ईश्वर चौधरी, इंद्र मोहन गुलाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed