{"_id":"44f40ea7a5f083e6476e03b48e94d89e","slug":"vat-in-handloom-units-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैट के विरोध में हैंडलूम इकाइयां आज बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैट के विरोध में हैंडलूम इकाइयां आज बंद
पानीपत
Updated Wed, 11 Sep 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडलूम नगरी के उद्यमी चरखे यानी हैंडलूम उत्पादों पर लगे वैट के विरोध में उतर आए हैं और एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला लिया है।
वीरवार को हैंडलूम इकाइयां बंद रहेंगी। उद्यमियों ने सरकार को 15 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। अगर वैट वापस नहीं लिया तो उद्यमी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल लंबी चलने पर पानीपत का श्रमिक से लेकर औद्योगिक ढांचा भी डगमगा जाएगा।
ऑल पानीपत हैंडलूम ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चर एसोसिएशन ने हैंडलूम द्वारा निर्मित वस्तुओं पर वैट लगाने के विरोध में बुधवार को सनौली रोड सत्यम पैलेस में बैठक की और सेल टैक्स विभाग द्वारा वैट लगाने पर रोष व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता एचएस धम्मू ने की। उन्होंने कहा कि हैंडलूम के सभी उत्पादों पर 12.5 प्रतिशत वैट लगाकर पानीपत के उद्योग की कमर तोड़ दी है। उद्यमियों को महंगाई के कारण पहले ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हजारों श्रमिकों का रोजगार भी छिन गया है। सेल टैक्स विभाग वैट के नाम पर फैक्टरी मालिकों को परेशान कर रहा है। सरकार को पानीपत के हैंडलूम उद्योग से पहले ही काफी राजस्व जाता है, लेकिन छोटे-छोटे उद्योगों पर गरीब लोगों के इस्तेमाल में आने वाले उत्पादों पर वैट के नाम पर टैक्स लगाकर महंगाई को बढ़ा दिया है।
सरकार की अनदेखी उद्यमी सहन नहीं करेंगे और इसका विरोध करेंगे। इस मौके पर एसडी कॉलेज रोड हैंडलूम एसोसिएशन के प्रधान श्याम सचदेवा, गोपी बांगा, जोगेंद्र, विनोद, प्रेम बजाज, अमर भवन चौक एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश नागपाल, अजय खुराना, वेद सैनी, यार्न डीलर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र रेवड़ी व अशोक नारंग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन
हैंडलूम उद्यमियों ने बैठक में 12 सितंबर को उद्योग-धंधे बंद करने का फैसला लिया। सभी उद्यमी वीरवार को अमर भवन चौक पर एकजुट होंगे और यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे। जहां पर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
ट्रांसपोर्टरों ने माल लेना किया बंद
उद्यमी प्रेम बजाज ने बताया कि सेल टैक्स विभाग ने वैट के लिए बाहर जा रही गाड़ियों को बोर्डर पर रोकना शुरू कर दिया है जिससे दर्जनों गाड़ियां बोर्डर पर खड़ी हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्ट संचालकों ने भी माल ले जाना बंद कर दिया है जिससे फैक्टरियों में तैयार माल रुका पड़ा है।
इन पर पड़ेगा असर
हैंडलूम उद्यमियों की हड़ताल का असर एक श्रमिक से लेकर ट्रेडर्स और अन्य औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ेगा। पानीपत का हैंडलूम एक-दूसरे उद्योगों के सहारे चलता है। इससे डाई हाउस, यार्न डीलर, ट्रेडर्स व श्रमिक प्रभावित होंगे। अकेले हैंडलूम से करीब 1500 बड़े उद्यमी जुडे़ हैं। इसके अलावा एक हजार से अधिक डाई यूनिट हैं।
गांधी ने चलाया था चरखा
पानीपत का हैंडलूम इतिहास संजोए हुए हैं। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आकर चरखा काता था। आजादी के बाद पानीपत आकर बसे पाकिस्तान मूल के लोगों ने यहां पर हैंडलूम का काम संभाला था और खड्डियां (हाथ से काम करने की विधि) शुरू की थी। हैंडलूम के लोगों धीरे-धीरे आधुनिक उपकरणों को अपनाना शुरू कर दिया और पावरलूम मशीनों का सहारा लेना शुरू कर दिया।