फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vasant Panchami day of the makeup of nature: Rohita

वसंत पंचमी प्रकृति के शृंगार का दिन : रेवड़ी

Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami day of the makeup of nature: Rohita
शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि वसंत पंचमी जहां प्रकृति के शृंगार का दिन है वहीं यह दिन मां सरस्वती, भगवान धनवंतरी और आयुर्वेद को नमस्कार करने का दिन भी है। यहीं नहीं वसंत पंचमी पर न तो ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी होती है। तन-मन की प्रसन्नता के लिए इससे श्रेष्ठ दूसरा और कोई मौसम नहीं होता।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात शुक्रवार को कुटानी रोड पर हरिओम बारात घर में आयोजित एक दिवसीय आयुर्वेद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो मनुष्य को स्वस्थ कर शतायू जीवन जीने की शैली प्रदान करती है।
विज्ञापन


आयुर्वेद से जहां मनुष्य लंबा स्वस्थ जीवन जीते हैं, वहीं इनकी औषधियों का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। यहीं कारण है कि आज सारा विश्व आयुर्वेद को अपना रहा है। आयुर्वेद व योगा को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए स्वामी रामदेव जैसे हमारे योगियों के प्रयास रंग ला रहे हैं। यही कारण है कि 21 जून को विश्व के अनेक देशों में विश्व योगा दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नई आयुर्वेद नीति के तहत आयुर्वेद, होम्योपैथी, पंचकर्मा व यूनानी जैसी पद्धतियों को आयुष विभाग के तहत एक ही छत के नीचे लाने का कार्य किया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  शीघ्र ही पानीपत में हरियाणा में अपनी तरह का आयुर्वेद का एक विशाल अस्पताल बनाया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की आयुर्वेद की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा है। उन्होंने हरिओम बारातघर व धर्मशाला के विकास के लिए आठ लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व मुख्यातिथि ने शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। भगवान धनवंतरी व ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को दाऊजी महाराज व समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी ने भी संबोधित किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. रमेश नागवान ने किया। इस मौके पर डॉ. अंजू फौगाट, डॉ. सुदेश कुमार, डॉ. संजय राजपाल, डॉ. सोनिका, डॉ. प्राची, डॉ. रचना, डॉ. रेखा, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. सुक्रम पाल, डॉ. दिनेश बिंद्रा और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

बलिदान दिवस व वसंत महोत्सव में हवन यज्ञ के बाद प्रस्तुतियों से मोहा मन
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आर्य समाज बड़ा बाजार द्वारा वसंतोत्सव एवं वीर हकीकत राय बलिदान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया गया। आचार्य प्राज्ञदेव ने हवन के द्वारा उपस्थित सदस्यगण को वैदिक संस्कृति व परंपराओं से अवगत कराया। प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा विद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। वसंत पंचमी के अवसर पर आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंग बसंती रंग बसंती..., मस्ताना मौसम आ गया... गीत की प्रस्तुति देकर सबको मोहित कर दिया। तत्पश्चात आचार्य योगेंद्र शास्त्री ने वीर हकीकत की जीवनी से उपस्थिति को अवगत कराया।


उन्होंने बताया कि वीर हकीकत राय प्रतिभाशाली, मेहनती व मेधावी थे। उनके कर्मों की महक से हम आज भी महक रहे है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य, योगा प्रस्तुति और वीर हकीकत राय पर कविता की प्रस्तुत की गई। वीर हकीकत राय की जीवनी से सभी को मुसीबतों से कभी न घबराने की प्रेरणा मिली। इस मौके पर प्रबंधक कमल किशोर, मुख्य अध्यापिका रजनी शर्मा, अनुभा गुप्ता, रितु गोयल, नृत्य अध्यापिका पायल व आचार्य प्राज्ञदेव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed