फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Varsha won the gold in 1500 meters and got the pride of the best player

Panipat News: वर्षा ने 1500 मीटर में स्वर्ण जीतकर पाया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Varsha won the gold in 1500 meters and got the pride of the best player
फोटो- 4
विज्ञापन

वर्षा ने 1500 मीटर में स्वर्ण जीतकर पाया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गौरव
केयूके में 6-8 अप्रैल तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आर्य कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वर्षा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर वह कुवि की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी हैं। प्रतियोगिता छह से आठ अप्रैल तक हुई थी। इसमें कॉलेज के खिलाड़ियों ने पांच मेडल अपने नाम किए।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सोमवार को कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजेंद्र देशवाल समेत सभी स्टाफ सदस्यों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने पांच मेडल जीते। कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हर्षित ने सौ मीटर दौड़ में सर्वश्रेष्ठ धावक बनकर गोल्ड मेडल और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा वर्षा ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने के साथ केयूके की बेस्ट खिलाड़ी का ताज भी अपने नाम किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी नीतू ने दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीते। इस मौके पर डॉ. मधु गाबा, प्राध्यापिका मीनाक्षी, डॉ. राजेश गर्ग, डॉ. मनीषा ढुढेजा, डॉ. राजेश टूर्ण, प्रो. पंकज चौधरी व प्राध्यापिका प्रिया गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed