{"_id":"61e721ecd0db1d252f10afc4","slug":"vansh-anshul-got-five-and-prashant-got-10-thousand-rupees-panipat-news-knl964448102","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंश, अंशुल को मिले थे पांच और प्रशांत को मिले थे 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंश, अंशुल को मिले थे पांच और प्रशांत को मिले थे 10 हजार रुपये
विज्ञापन
पानीपत। हत्या के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की रिमाड अवधी पूरी होने के बाद सीआईए-वन पुलिस?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। समालखा में घी व्यापारी राजकुमार की हत्या के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में सीआईए वन ने मंगलवार को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों वंश, प्रशांत व अंशुल से राजकुमार की पैन ड्राइव, डाइविंग लाइसेंस व तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
वंश व अंशुल ने रिमांड के दौरान बताया कि राजकुमार की हत्या के बाद आट्टा गांव के दीपक ने उन्हें पांच पांच हजार रुपये दिए थे। पंचवटी कॉलोनी के प्रशांत को दीपक ने 10 हजार रुपये दिए थे। फिलहाल इस वारदात का मुख्य आरोपी गांव आट्टा का दीपक पुत्र सुल्तान फरार है। वो ही मामले का मुख्य सरगना है। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विदित है कि घी व्यापारी राजकुमार की 4 जनवरी शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजकुमार इस वक्त बाजार से पेमेंट लेकर घर लौट रहा था। राजकुमार की हत्या से पहले उसकी रैकी की गई थी। रैकी भी राजकुमार के बेटे के दोस्त वंश ने की थी। उसी ने दीपक, प्रशांत व अंशुल को राजकुमार की गतिविधियों की जानकारी दी थी। दीपक व प्रशांत राजकुमार से लूटपाट करने आए थे। प्रशांत बाइक लेकर कुछ दूरी पर खड़ा था।
विज्ञापन
दीपक ने राजकुमार से बैग छीनने का प्रयास किया तो राजकुमार ने बैग नहीं छोड़ा इसलिए दीपक ने राजकुमार को गोली मार दी थी। इसमें राजकुमार की मौत हो गई थी। 12 जनवरी को पुलिस ने वंश, अंशुल व प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से पुलिस को 10 हजार रुपये मिले हैं।