{"_id":"65d908c8babeec6962015cc4","slug":"vande-bharat-train-guard-assaulted-in-panipat-panipat-news-c-244-1-sknl1009-114163-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वंदे भारत ट्रेन के गार्ड के साथ पानीपत में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वंदे भारत ट्रेन के गार्ड के साथ पानीपत में मारपीट
विज्ञापन
पानीपत। वंदे भारत ट्रेन के गार्ड के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर मारपीट की गई। गार्ड ने जीआरपी थाना पानीपत को शिकायत दी है। आरोप है कि प्लेटफार्म पर एक यात्री ने सरकारी काम में भी बाधा डाली। जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे एक्ट की धारा 146, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला वीरवार रात करीब 11 बजे का है। दीपक वर्मा ने बताया कि वह अमृतसर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में गार्ड था। उसने पंजाब के लुधियाना से ड्यूटी शुरू की थी। ट्रेन वीरवार रात को 10:59 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर आई थी। उनकी ट्रेन के आगे शताब्दी एक्सप्रेस चल रही थी। जिसके चलते वंदे भारत एक्सप्रेस को पानीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया था। यहां करीब चार मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई। वह अपने कोच से बाहर निकलकर गाड़ी का मुआयना कर रहा था। वह वापस अपने कोच में आ गया। रेलवे स्टेशन पर तीन युवक खड़े थे। उनमें से एक युवक ने अगले कोच का दरवाजा खोलना चाहा। उससे दरवाजा नहीं खुला तो उनके कोच की तरफ आया। उन्होंने उसकेा टोका तो उक्त युवक ने सामान की एक पॉलिथिन उन पर फेंक कर मार दी। वह उसके कान के पास आकर लगी। उसके कान में चोट आई। उसने स्टेशन मास्टर और आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी को मामले की शिकायत दी। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी आरोपी की धरपकड़ में लगी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा