फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Valentine's week begins: Expression of love, roses sold expensive

वैलेंटाइन वीक शुरू : प्यार का इजहार, महंगा बिका गुलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Valentine's week begins: Expression of love, roses sold expensive
पानीपत। रोज डे के साथ सोमवार को वैलेंटाइंस वीक की शुरुआत हो गई। इस रोज डे पर पानीपत में प्रेम से महंगा दोस्ती का गुलाब बिका। दरअसल, प्रेम का प्रतीक लाल गुलाब माना जाता है वहीं दोस्ती का पीला गुलाम।
विज्ञापन

एक लाल गुलाब आम दिनों में 20-30 रुपये का बिकता है लेकिन रोज डे पर इसकी कीमत 50 रुपये हो गई। इसी तरह पीला, गुलाबी और सफेद गुलाब भी 30 रुपये का बिकता है, जो रोज डे पर 60 रुपये का हो गया। माना जाता है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन प्रेमी जोड़े गुलाब का फूल देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। इसी के साथ 14 फरवरी तक तक रोज एक नया दिन मनाया जाएगा। अब मंगलवार को प्रपोज डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन

लाल बत्ती स्थित फ्लोरिस्ट सेंटर के संचालक कृष्ण ने बताया कि सोमवार को गुलाब की बिक्री पांच गुना अधिक हुई है। यह सिलसिला वैलेंटाइंस डे तक जारी रहेगा। दिन कोई भी मनाया जाए लेकिन गुलाब पूरे वैलेंटाइंस वीक बिकता है। लाल गुलाब जहां 50 रुपये का एक बिका वहीं पीला, गुलाबी और सफेद गुलाब 60 रुपये का बिका। खूबसूरत पैकिंग के साथ गुलाब के गुच्छे और भी महंगे बिके। दूसरी ओर मौसम अच्छा होने से गुलाब की बिक्री बढ़ने से दुकान मालिक भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब का रंग और मतलब
लाल गुलाब : प्रेम का प्रतीक
पीला गुलाब : दोस्ती का प्रतीक
गुलाबी गुलाब : पसंद एवं कृतज्ञता का प्रतीक
सफेद गुलाब : शांति का प्रतीक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed