फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaish Samaj's motorcycle Chetna Yatra welcomed in Samalkha

Panipat News: वैश्य समाज की मोटर साइकिल चेतना यात्रा का समालखा में किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Vaish Samaj's motorcycle Chetna Yatra welcomed in Samalkha
समालखा। राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ प्रदेश का वैश्य और अग्रवाल समाज अपनी राजनीतिक भागीदारी के लिए लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हैं। 12 साल बाद जींद में एक अक्टूबर को होने जा रही वैश्य संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को भाजपा नेता राजीव जैन ने समालखा में वैश्य समाज की मोटरसाइकिल चेतना यात्रा में शामिल होने के दौरान कही। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज के कुल 18 गोत्रों के प्रतीकात्मक 18 मोटर साइकिलों की यह यात्रा महाराज अग्रसेन के सर्वजन हिताय के संदेश को लेकर चल रहे है। इस यात्रा को लेकर समाज में भारी उत्साह है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज आज राजनीतिक रूप से उपेक्षित है। कांग्रेस के दिनों में जहां अग्रवाल वैश्य समाज की 18 से 22 सीटें होती थी, आज भाजपा के राज में 8-9 सीटें सिमट कर रह गई हैं। भाजपा ने पिछले चुनाव में मात्र आठ टिकट ही दी थी। जो आज आठ विधायक हैं। पंचकूला से 15 सितंबर को शुरू चेतना यात्रा का समालखा पहुंचने पर वैश्य और अग्रवाल समाज के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके विजय जैन, सुमेश जैन, नंदलाल अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सर्वजीत बंसल, राधेश्याम जिंदल, मनीष मित्तल, पालिकाध्यक्ष अशोक कुच्छल, पार्षद संजय गोयल, पार्षद पीयूष गोयल व प्रवीन बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed