फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaiser village team became the winner of Circle Kabaddi competition

Panipat News: सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बनी वैसर गांव की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Vaiser village team became the winner of Circle Kabaddi competition
मतलौडा। कवी गांव में चल रही दो दिवसीय सर्कल कबड्डी इनामी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 35 टीमों ने भाग लिया, जिसमें वैसर गांव की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में वैसर गांव की टीम ने मोरखी गांव की टीम को और जाखोली गांव की टीम ने कवी गांव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में फरमाणा गांव की टीम ने सौंगल की टीम को और वैसर गांव की टीम ने जाखौली की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पहुंची फरमाणा और वैसर गांव की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें वैसर गांव के खिलाड़ियों ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फरमाणा टीम को 15-12 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

इसमें पहला इनाम 1.11 लाख रुपये वैसर टीम को नकद दिया गया। दूसरे नंबर पर रही फरमाणा टीम को 61 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रही सौंगल और जाखोली टीम को 31-31 हजार रुपये का इनाम दिया गया। पांचवें से आठवें स्थान पर रही टीमों को 5100-5100 रुपये का इनाम दिया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर गोला रिसालू, भाेला कनौरी समेत बेस्ट कैचर रहे अमन वैसर और सचिन गांगौली को 11-11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर अमेरिका में रह रहे गांव कवी के युवाओं की ओर से कवी के खिलाड़ी एवं कमेंटेटर गुरमीत सिंह को स्विफ्ट कार इनाम के रूप में भेंट की। बताया जाता है कि गुरमीत सिंह ने कवी गांव के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक कर उनमें खेल की भावना पैदा की, जिससे प्रेरणा लेकर कवी गांव के करीब 150 लड़के कुश्ती व कबड्डी खेलते हैं और हरियाणा भर में खेलों में जाकर इनाम जीत कर लाते हैं।

---------------

अटावला में तीन को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता:
मतलौडा। अब अटावला गांव में तीन और चार मार्च को दो दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें पहला इनाम 2.01 लाख रुपये, दूसरा इनाम 1.31 लाख, तीसरा इनाम 71 हजार रुपये के नकद इनाम दिए जाएंगे। चार से आठवें नंबर पर आने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट कैचर और बेस्ट रेडर को एक-एक एलईडी दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमों को 29 फरवरी तक अपनी एंट्री करवानी होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच और कबड्डी के 25 अर्जुन पुरस्कृत खिलाड़ियों को निमंत्रण भेजा गया है। प्रतियोगिता के दौरान इनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed