फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vaccination done at an average of 5199 daily in August

अगस्त में रोजाना 5199 के औसत से हुआ टीकाकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Vaccination done at an average of 5199 daily in August
पानीपत। जिले में सुस्त पड़े कोविड-19 टीकाकरण ने जुलाई के अंतिम सप्ताह से तेजी आई और अगस्त में इसने रफ्तार पकड़ ली है। इस महीने के एक से 10 अगस्त तक के टीकाकरण के आंकड़ों पर गौर करें तो रोजाना औसतन 5199 लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण शुरू होने से अब तक यह पहली बार है, जब टीका लगवाने की रफ्तार बनी हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शहर के मुकाबले टीकाकरण अधिक हुआ है। बीते 10 दिन में ग्रामीण क्षेत्र में 53 और शहरी क्षेत्र में 47 फीसदी टीकाकरण हुआ है, इसकी वजह टीकाकरण को लेकर सामाजिक संस्थाओं का आगे आना है। गांव-गांव में कैंप लगाए जाने से टीकाकरण तेजी से हो रहा है। इसी का नतीजा रहा है कि 10 दिन में दो बार टीकाकरण एक दिन में 10 हजार के पार रहा।
विज्ञापन

प्रतिदिन के हिसाब से लगे टीकों और डोज के आंकड़े
तिथि कुुल डोज-1 डोज-2
1 अगस्त 4516 2582 1934
2 अगस्त 6531 4322 2209
3 अगस्त 10381 6157 4224
4 अगस्त 1613 1105 508
5 अगस्त 2920 1264 1656
6 अगस्त 1168 418 750
7 अगस्त 3107 1252 1855
8 अगस्त 11725 8084 3641
9 अगस्त 6439 3711 2728
10 अगस्त 3590 1631 1959
प्रतिदिन के हिसाब से श्रेणी वार आंकड़े
तिथि 18 प्लस 45 प्लस 60 प्लस
1 अगस्त 3190 987 339
2 अगस्त 4374 1458 701
3 अगस्त 6925 2483 973
4 अगस्त 1184 322 109
5 अगस्त 2007 581 332
6 अगस्त 775 245 148
7 अगस्त 1851 814 442
8 अगस्त 8412 2445 868
9 अगस्त 3886 1680 873
10 अगस्त 2047 995 548
अब तक 4,56,970 लोगों को लगे टीके
जिले में अब तक 4,56,970 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें से 3,51,414 लोगों को पहली और 105,556 को दूसरी डोज लगी है। इसके साथ ही 260474 पुरुषों और 196389 महिलाओं को टीका लगा है। वहीं कुल टीकाकरण में 380409 लोगों को कोवीशील्ड और 76561 लोगों कोवैक्सीन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अधिक से अधिक टीकाकरण करने का प्रयास चल रहा है। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण कराएं।
- डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed