फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vacant land near truck union and Nimbri dumping station pollution hot spots

पानीपत: शहर में प्रदूषण के दो हॉट स्पॉट चिह्नित,अब निंबरी डंपिंग स्टेशन के सुधारीकरण के लिए होगी जन सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Vacant land near truck union and Nimbri dumping station pollution hot spots
पानीपत। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले दो हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें सेक्टर 25 में ट्रक यूनियन के पास खाली पड़ी भूमि और निंबरी डंपिंग प्वाइंट हैं। सेक्टर 25 में खाली पड़ी भूमि पर लोग कूड़ा डालते हैं। यहां से समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता। बरसात होने पर गंदा पानी भूमिगत जल में जाता है। यहां कूड़े में आग भी लगाई जाती है। ऐसे में यहां के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे ही निंबरी डंपिंग प्वाइंट पर भी समस्या है। यहां कूड़े, कचरे के कारण मच्छर अधिक हैं। बीमारी फैलने का भय बना रहता है। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोनों स्थानों को ग्रीन स्पॉट में बदलने का निर्देश दिया है। इन स्टेशनों को ग्रीन स्पॉट में बदलने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। इसके लिए मंगलवार को गांव निंबरी में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जन सुनवाई भी करेगा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निंबरी डंपिंग प्वाइंट और सेक्टर 25 में ट्रक यूनियन के पास पौधे लगाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिया है। वन विभाग पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करेगा। नगर निगम, बीएंडआर और वन विभाग के सहयोग से इन स्थानों को ग्रीन स्पॉट बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण के बड़े केंद्र के रूप में निंबरी डंपिंग स्टेशन और सेक्टर 25 में खाली पड़ी भूमि को चिह्नित किया गया है। अब इनको ग्रीन स्पॉट में बदलना है। निंबरी डंपिंग स्टेशन की साफ सफाई, वहां गड्ढों को भरने और स्वच्छता के लिए लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को निंबरी गांव में जनसुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलजीत सिंह, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed