फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Utensil market busy on Dhanteras

Panipat News: धनतेरस पर बर्तन बाजार में रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Utensil market busy on Dhanteras
पानीपत। धनतेरस पर इस बार बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी बढ़ने का अनुमान है। बर्तन बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। ज्वेलरी और ऑटो सेक्टर में अन्य वर्षों की अपेक्षा तेजी रहेगी। इसके लिए बाजार में ऑफर की भी बहार है। हर कोई ग्राहकों को अपने शोरूम में लाने के लिए आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। शोरूम विशेष रूप से सजा दिए गए हैं। यहां मंगलवार को सुबह ही खरीदारी शुरू हो जाएगी और देर शाम तक रौनक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

धनतेरस मंगलवार को है। इस दिन त्रि-पुष्कर योग बन रहा है। माना जाता है कि इस योग में किया कार्य तीन गुना फल देता है। इस दिन सुबह से शाम तक खरीदारी के दो विशेष योग बन रहे हैं। पहला सुबह 6:31 से 10:31 और दूसरा 11:42 से दोपहर 12:27 बजे तक होगा। इसके अलावा इस दिन किसी भी समय खरीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में हर आइटम पर ऑफर
धनतेरस पर बाजार में हर आइटम पर ऑफर है। तलवार इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मुकेश तलवार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम पर कई तरह के ऑफर हैं। इस बार 100 इंच का क्यू एलईडी आकर्षक का केंद्र है। इसमें पिक्चर की गुणवत्ता बहुत अच्छी है। इसके अलावा माइक्रो ऑवन, चिमनी, वॉशिंग मशीन, एसी, गीजर, वैक्यूम क्लीनर व होम थिएटर हैं। धनतेरस पर न्यूनतम मूल्य के साथ कंपनी की तय स्कीम व गिफ्ट दिया गया है। इस बार इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की मांग अधिक है। लोग इन दिनों में दैनिक प्रयोग में आने वाला सामान भी खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई के बीच ज्वेलरी बाजार में चमक
ज्वेलरी बाजार में इस बार सोने व चांदी के आइटम की अच्छी मांग है। लोग सोने व चांदी के रेट बढ़ने पर अपने बजट में खरीदारी कर रहे हैं। खासकर चांदी की मूर्ति और सिक्कों की मांग अधिक है। मॉडल टाउन वैनावी शाम बाग ज्वेलर्स के संचालक श्यामलाल गर्ग ने बताया कि सोने व चांदी के अधिक रेट होने पर खरीद बढ़ी है। लोग धनतेरस पर सोने व चांदी के आइटम खरीदना शुभ मानते हैं। इस दिन चांदी में लक्ष्मी गणेश की मूर्ति और सिक्का अधिक मांंगा जाता है। सेक्टर-11 एंजेल प्राइम मॉल स्थित ओबेरॉय ज्वेलर्स के संचालक राज ओबेरॉय ने बताया कि धनतेरस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार खरीदारी बढ़ने का अनुमान है।
बर्तन बाजार में बढ़ी खनक
धनतेरस पर बर्तन बाजार में खनक बढ़ गई है। इंसार बाजार स्थित मोहनलाल-कृष्णलाल बर्तन स्टोर के संचालक पारूल ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की खरीद शुभ मानी जाती है। लोग सामान्य दिनों में प्रयोग होने वाले बर्तन खरीदते हैं। इस बार तांबा धातु के बर्तनों की अधिक मांग है। बाजार में करीब 100 बड़ी दुकान हैं। इसके साथ स्टील के बर्तनों की भी मांग है। मंगलवार को सुबह जल्दी दुकान शुरू की जाएगी और देर रात तक खरीदारी रहेगी।


दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिलीवरी
ऑटो सेक्टर में वाहनों की मांग इस बार अधिक है। इसमें दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों की डिलीवरी मंगलवार को की जाएगी। जीटी रोड अनाज मंडी मोड़ स्थित वर्धमान टीवीएस एजेंसी के संचालक सचिन जैन ने बताया कि इस बार दोपहिया वाहनों की मांग अधिक है। लोग त्योहार के दौरान इनकी खरीदारी को शुभ मानते हैं। वहीं चार पहिया वाहनों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। लोगों ने धनतेरस पर डिलीवरी न मिल पाने पर अगले किसी शुभ दिन डिलीवरी का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed