फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Used to run a lab in college, used to get the entrance examinations including IITs passed, six arrested

कॉलेज में लैब खोल चलाते थे गोरखधंधा, आईआईटी समेत प्रवेश परीक्षाओं को करवाते थे पास, छह गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Used to run a lab in college, used to get the entrance examinations including IITs passed, six arrested
पानीपत। एसटीएफ सोनीपत व गुरूग्राम पुलिस टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। हरियाणा के सोनीपत और गुरुग्राम की संयुक्त एसटीएफ टीम ने आईआईटी सहित अन्य ऑनलाइन सरकारी प्रवेश परीक्षाओं को पास करवाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन को सोनीपत और तीन को महाराष्ट्र के नागपुर से काबू किया है। पूछताछ करने के लिए सोनीपत के तीन आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, वहीं नागपुर से गिरफ्तार किए तीन आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे चलता था खेल
प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिए परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी के कंप्यूटर को रिमोट एक्सेस पर लेकर प्रश्नपत्र हल कराते थे। आरोपी एक परीक्षार्थी से लेते थे कम से कम 10 लाख रुपये लेते थे और ये रकम 15 लाख रुपये तक जाती थी। जबकि आरोपी अभी तक 100 परीक्षार्थियों की परीक्षा भी संपन्न करवा चुके हैं। आरोपी इससे पहले आईआईटी, नीट, एसएससी, आईटी-जेई, एमटीएस जैसी बड़ी परीक्षाएं आरोपियों ने पास करवाई हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में बना रखी थी लैब
आरोपियों ने परीक्षा पास कराने के लिए विभिन्न कॉलेजों में लैब बना रखी है। वहीं, पिछले दो साल से आरोपी ने पानीपत के एपिट कॉलेज में लैब चला रहे थे। यहीं से आरोपी पूरा खेल चला रहे थे। एसटीएफ टीम का कहना है कि उपरोक्त मामले में 30 से अधिक आरोपियों की और गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षाओं में कंप्यूटर सॉफ्टवेयर हैक कर परीक्षा उत्तीर्ण करवाने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए सोनीपत और गुरुग्राम एसटीएफ काफी समय से प्रयासरत थी। टीम ने वीरवार को दबिश देते हुए सोनीपत से आरोपी अशोक उर्फ शोकी, मोनू और आशीष निवासी सोनीपत को काबू किया। वहीं गिरोह के तीन सदस्य आकाश निवासी जयपुर, गोरी निवासी कोंडला दोसा, राजस्थान और आकाश निवासी मोतीनगर, जयपुर को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के खिलाफ भिवानी एवं पानीपत में आईटीएक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एक-एक मुकदमा दर्ज है।
भिवानी में पुलिस ने अशोक और मोनू पर रखा था इनाम
पुलिस भर्ती की परीक्षा लीक मामले में सोनीपत के अशोक उर्फ शोकी और मोनू भी दोषी पाए गए थे। भिवानी पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गत 15 दिन पहले भिवानी पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ शोकी पर एक लाख और उसके साथी मोनू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं परीक्षा लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की रिपोर्ट में भी आरोपियों के नाम सामने आए थे, सीबीआई भी आरोपियों की धरपकड़ में छापामारी कर रही थी।

राजस्थान, हरियाणा, बंगलुरु समेत कई राज्य में फैला जाल
इनका जाल बंगलुरु, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार सहित देश के कई राज्यों में बिछा हुआ है। एसपी शशांक कुमरा सावन ने बताया कि सभी आरोपी पढ़े लिखे हैं। कोई एमए, कोई बीए पास है। लगभग सभी ही आरोपियों ने एक-एक, दो-दो साल का कंप्यूटर कोर्स भी किया हुआ है। सभी आईटी के अच्छे जानकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed