फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Use of cow dung manure is decreasing, barren land is increasing

Panipat News: घट रहा गोबर खाद का प्रयोग, बढ़ रही बंजर धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Use of cow dung manure is decreasing, barren land is increasing
पानीपत। अच्छी पैदावार पाने के फेर में किसान रासायनिक खादों का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। जबकि हरी और गोबर की खाद का प्रयोग कम करने लगे हैं। ऐसे में जमीन में आर्गेनिक कार्बन तेजी के साथ कम हो रहे हैं। जिससे जमीन बंजर होती जा रही है। किसान रासायनिक खादों का प्रयोग इसी तरह करते रहे तो आने वाले 10-15 साल में ज्यादातर जमीन बंजर हो जाएगी। ऐसी स्थिति में लोगों के पास खाने तक को अनाज पैदा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस मंगलवार को है। इस बार इसका थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह है। औद्योगिक नगरी पानीपत में उद्योगों और शहरों के लगातार बढ़ने के बाद कृषि योग्य जमीन तेजी के साथ घट रही है। शहर के आसपास की बात करें तो करीब एक हजार एकड़ जमीन पर कॉलोनी काट दी गई हैं। यहां अब खेती के बजाय मकान बन रहे हैं। इन सबके बीच शेष जमीन पर भी उर्वरा शक्ति तेजी के साथ कम हो रही है। जिले में कृषि योग्य भूमि का क्षेत्रफल करीब 2.53 लाख एकड़ है। मिट्टी को उपजाऊ बनाए रखने में अहम भूमिका कार्बनिक पदार्थों की होती है। अच्छी उपजाऊ योग्य भूमि में 0.25 से 0.5 प्रतिशत कार्बनिक पदार्थ होना चाहिए। खेतों में फसलों के अवशेष जलाने से कार्बनिक पदार्थों की कमी होने लगी है। मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम होने से औसतन पैदावार में भी कमी आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed