{"_id":"644af09f3598cad6bb06b794","slug":"ups-wheat-again-stopped-by-administration-at-sanauli-haryana-border-panipat-news-c-18-1-104634-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सनौली हरियाणा बार्डर पर प्रशासन ने फिर रोका यूपी का गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सनौली हरियाणा बार्डर पर प्रशासन ने फिर रोका यूपी का गेहूं
विज्ञापन
सनौली। हरियाणा प्रशासन ने एक बार फिर सनौली हरियाणा बॉर्डर पर यूपी के किसानों के गेहूं के वाहनों को रोक दिया है। इसे लेकर किसानों ने हंगामा भी किया। उन्होंने वाहनों को हरियाणा में एंट्री दिए जाने की मांग की। बॉर्डर पर तैनात हरियाणा के अधिकारियों ने मंडियों में अधिक गेहूं होने और मौसम खराब होने के चलते प्रतिबंध होने का हवाला दिया है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी यूपी से हरियाणा की मंडियों में गेहूं लेकर जा रहे यूपी के किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियों और पिकअप गाड़ियों को हरियाणा पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बॉर्डर पर रोक दिया था। इसके बाद किसानों ने हंगामा करते हुए मामले की सूचना भारतीय किसान यूनियन को दी थी। इसके बाद बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा प्रशासन के खिलाफ बॉर्डर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और जबरन यूपी के किसानों के वाहनों को हरियाणा में एंट्री करा दी थी।
वीरवार को एक बार फिर यूपी के किसानों को हरियाणा में जाने के दौरान हरियाणा पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारियों ने बॉर्डर पर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने हंगामा कर दिया। इस मौके पर तैनात सनौली थाना क्षेत्र की सनौली यमुना बार्डर नाका चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट/एडीओ कृषि डॉ. संदीप बजाज ने किसानों से बातचीत की। बताया कि हरियाणा की मंडियों में अधिक गेहूं आ रहा है, जिस कारण जगह नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा मौसम भी खराब है। ऐसे में बारिश से गेहूं खराब होने की आशंका भी है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यूपी के किसानों के गेहूं के वाहनों पर फिलहाल प्रतिबंध लगाया गया है। उच्चाधिकारियों से आदेश प्राप्त होने के बाद वाहनों को हरियाणा में एंट्री दे दी जाएगी। वहीं, यूपी के किसानों ने हरियाणा प्रशासन से गेहूं के वाहनों को हरियाणा में बेचने की अनुमति देने की मांग की है।