{"_id":"6914f70d2bfb66d27700e299","slug":"uprooted-road-in-the-name-of-renovation-panipat-news-c-244-1-sknl1016-147026-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नवीनीकरण के नाम पर उखाड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नवीनीकरण के नाम पर उखाड़ी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा से श्री श्याम बाबा की नगरी चुलकाना धाम तक सड़क को चौड़ा करने व नवीनीकरण के नाम पर पीडब्लूडी विभाग के ठेकेदार ने चुलकाना रोड को उखाड़ कर छोड़ दिया है। पिछले एक सप्ताह से चुलकाना रोड पर धूल-मिट्टी उड़ रही है, जिससे हजारों श्याम भक्तों के साथ-साथ सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
धूल मिट्टी के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। ग्रामीण दमा के शिकार हो रहे हैं। विभाग को बार-बार गुहार करने के बाद भी जब सुनवाई नही हुई तो बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर एकत्रित होकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुरोध पर विधायक के निजी सचिव विजय शेखर ने चुलकाना रोड के निर्माण होने तक पानी का छिड़काव करने को कहा है ताकि धूल मिट्टी न उड़े।
पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे संदीप बेनीवाल, ललिता मनाना, सुनील छोक्कर, हैप्पी चुलकाना, रोहताश किवाना, रमन छाैक्कर, बिजेंद्र सिंह, अनिल, आजाद सिंह, अमित आदि ने जहां चुलकाना रोड का निर्माण कराने के लिए विधायक मनमोहन भड़ाना का आभार जताया, वहीं पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क को चौड़ा करने के लिए उखाड़ कर काम बंद कर दिया। इससे सड़क पर पड़ी बजरी के ऊपर वाहन चालकों को आने-जाने मे परेशान होना पड़ता है।