{"_id":"680d4c17abbb9e9c000d1119","slug":"uproar-over-stray-dogs-garbage-collection-and-cleanliness-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136011-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लावारिस कुत्तों, कूड़ा संग्रह और सफाई पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लावारिस कुत्तों, कूड़ा संग्रह और सफाई पर हंगामा
विज्ञापन
पानीपत। करीब डेढ़ साल बाद नगर निगम हाउस की शनिवार को पहली बैठक हुई जो करीब ढाई घंटे चली। पहली बैठक में 32 मुख्य समेत करीब 448 प्रस्ताव एक ध्वनि से पास किए। इनमें नगर निगम के तीन और हाउस के साझा 29 प्रस्ताव रहे। मेयर ने शहर के कुछ वार्डों में बड़े कामों के प्रस्ताव को हंगामे के बीच रद्द कर दिया। इस दौरान पार्षदों की ओर से सभी वार्डों में बराबर विकास कार्य कराने की मांग की गई। वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में स्ट्रीट लाइट बराबर संख्या में रखने पर हंगामा हुआ। निगम आयुक्त ने मामले को समझते हुए सभी वार्डों में एक-एक करोड़ रुपये के विकास कार्य और 200-200 स्ट्रीट लाइट प्राथमिक रूप से कराने की कहकर हाउस को शांत किया। हाउस ने सफाई कंपनियों के विरोध में खड़े होकर निंदा प्रस्ताव पास किया। जेबीएम के वरिष्ठ अधिकारियों के छुट्टी पर जाने पर मेयर ने सवाल उठाए और बैठक में न आने वाले विभागों के अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
नगर निगम हाउस की बैठक शनिवार को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर सुबह साढ़े 11 बजे शुरू की। यह दोपहर बाद दो बजे तक चली। इसका संचालन आयुक्त डॉ. पंकज यादव व अध्यक्षता मेयर कोमल सैनी ने की। यह भाजपा की लगातार दूसरी बार शहर सरकार के हाउस की पहली बैठक रही। डीएमसी अरुण भार्गव ने सभी प्रस्तावों को सदन के सामने रखा। भाजपा के लगातार तीसरी बार के पार्षद संजीव दहिया ने अपने 21 वार्ड में एक भी प्रस्ताव शामिल न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मेयर कोमल सैनी को कहा कि आप सरकार हैं। हम ज्यादा कुछ कह नहीं सकते लेकिन उनके वार्ड से एक भी काम को शामिल न करना चिंता का विषय है। इसी तरह भाजपा के तीन बार के पार्षद अशोक कटारिया के वार्ड सात में केवल तीन काम प्रस्ताव में शामिल। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की पत्नी सुमन भट्ट के वार्ड 26 में दो की विकास कार्य प्रस्ताव में शामिल किए।
नगर निगम ने हाउस में कुछ वार्डों के बड़े काम पर हंगामा हुआ। पार्षद अशोक कटारिया और संजीव दहिया आगे पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उनके प्रस्तावों को अनदेखा कर दिया गया, जबकि कुछ वार्डों में बड़े-बड़े काम लगा दिए। यह बाकी पार्षदों की अनदेखी है। इनमें इनमें वार्ड-9 में किला पुस्तकालय को बेहतर बनाने के लिए 250 लाख रुपये का प्रस्ताव रहा। वार्ड-11 में 180 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, गोहाना रोड से अनाज मंडी रोड तक खन्ना रोड के 150 लाख के निर्माण का रहा। इसके साथ वार्ड -17 में पुस्तकालय एवं औषधालय निर्माण पर 750 लाख, मॉडल टाउन में 790 लाख से बिटूमिनस रिंग रोड का निर्माण, फ्लाईओवर के नीचे आकांक्षी शौचालयों का निर्माण पर 130 लाख, सेक्टर-25 में मॉडल सड़कों का विकास और मलिक पेट्रोल पंप से अग्रसेन चौक तक 10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण और वार्ड-11 में 317 लाख की लागत से सीवर लाइन बिछाने और उसके बाद सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
निगम के ये प्रमुख प्रस्ताव रहे
-नगर निगम क्षेत्र से आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण के कार्य पर होने वाले खर्च का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों ने बताया कि मैसर्ज दक्ष फाउंडेशन गांव बामणी, जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को 1,450 रुपये प्रति कुत्ते के रेट में एक वर्ष के लिए ठेका दिया है। पशु शेल्टर होम बरसत रोड पर भैंसवाल गांव की तरफ गंगाराम चौक पर एक भवन में बनाया गया है। शहर में करीब 25 हजार आवारा कुत्ते हैं। इन पर 3.60 करोड़ खर्च होने की संभावना है।
-शहर में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण कार्य के लिए नियुक्त जेबीएम कंपनी को बिजली यूनिट का मासिक भुगतान प्रत्यक्ष रूप से नगर निगम पानीपत द्वारा किया जाएं। कंपनी का पानीपत, समालखा, सोनीपत व गन्नौर से डोर टू डोर सहित समस्त कूड़ा उठाने एवं निष्तारण का ठेका है। नगर निगम सोनीपत कंपनी को बिजली यूनिट के उत्पादन पर मासिक भुगतान अपने स्तर पर ही करती है। इसमें नगर निगम पानीपत से कोई भी सहमति या अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाता। हाउस ने पानीपत निगम से एनओसी के बाद ही भुगतान करने का प्रस्ताव पास किया।
-शहर में सफाई कार्य में लगी जेबीएम कंपनी और बाकी दोनों कंपनियों की रिपोर्ट पेश की। पार्षदों ने कहा कि वार्ड में सफाईकर्मी भी पर्याप्त नहीं हैं और न ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए गाड़ी आती हैं। हाउस ने कंपनी प्रतिनिधियों को सामने बुलाया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी न होने पर मेयर कोमल सैनी ने कहा कि अधिकारियों को बैठक का पता होने के बाद छुट्टी लेना गलत है। इस हाउस ने खड़े होकर निंदा प्रस्ताव पास किया। वहीं सभी कंपनियों को अगली बैठक तक संसाधन बढ़ाने की मांग की।
निगम के ये रहे एजेंडे :
-सभी वार्डों में टूटी नालियों, पुलियां, गलियों के पैचवर्क व अन्य आपातकालीन कार्य 15 जून तक पूरा कराए जाएं।
-नगर निगम पानीपत में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के आई कार्ड पहनना अनिवार्य किया जाएं।
-निगम कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर की रिपेयर व काटरेज की रिफिलिंग व कंप्यूटर नेटवर्किंग का टेंडर लगाया जाएं।
-नगर निगम में प्रत्येक प्रोपर्टी पर नंबरिंग करवाई जाएं।
-आवारा कुत्तो की नसबंदी का कार्य तेज गति से सुचारू रूप से किया जाएं।
-प्रत्येक वार्ड में एक-एक अटल सेवा केंद्र खोला जाएं।
-जमीन लैंड रिकार्ड बनाया जाएं और खाली पड़ी जमीन पर तुरंत प्रभाव से तारबंदी कराई जाएं।
-निगम जेबीएम के बिजली बिल को भरने की क्षमता में नहीं है। ऐसे में बिल प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएं।
-शहर से अवैध बुचड़खाने, मंदि स्कूल के नजदीक खुली मीट की दुकान बंद की जाएं।
-नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली ड्रेन नंबर 1 में सफाई की जाएं
-दो सुपर शकर मशीन तीन माह के लिए किराये पर लेने के लिए अनुमानित लेने का प्रस्ताव रखा। इसका 50 लाख रुपये का टेंडर है। पार्षदों ने अपनी ही मशीन खरीदने की बात कही।
-स्काईलार्क से किला मैदान, किले से माटा चौक, माटा चौक से सनौली रोड के सीवर की सफाई पर 1.76 करोड़ रुपये है।
-पालिका बाजार से जीटी रोड (संजय चौक) संजय चौक से बबैल नाका के सीवर सफाई पर 1.70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा।
-आईपीएस हॉली पार्क पंपि स्टेशन से ईदगाह काॅलोनी, ईदगाह काॅलोनी से सौ नंबर चौक, यहां से आठ मरला चौक के सीवर की सफाई पर 1.80 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
-नगर निगम की दुकानों का किराये ऑनलाइन रखने का प्रस्ताव रखा।
-नगर निगम के स्वामित्व वाली कंपनी मालिकाना हक के रूप में कंपनी के पास फुल पेमेंट एग्रीमेंट है। बिजली निगम द्वारा बंद मीटर को चालू कराया जाएं।
-मृत्यु प्रमाण-पत्र एएनएम व आशा कार्यकर्ता की मंजूरी बिना पार्षद की सहमति पर बनाया जाएं। सीएमओ डॉ. विजय पाल मलिक ने इसे विभाग का फैसला बताया।
-श्रीराम और आईआईटी जैसी शीर्ष प्रयोगशाला के माध्यम से प्रमुख परियोजनाओं की अनिवार्य रूप से जांच करानी चाहिए।
-शहर के सौंदर्यीकरण के लिए बागवानी सलाहकारों की नियुक्ति और ग्रीन-एक्शन प्लान (जीएपी) किया जाएं।
- सड़क कनेक्टिविटी के उन्नयन के लिए शहर के लिए व्यापक गतिशीलता योजना तैयार करने के लिए सलाहकारों की नियुक्ति की जाएं।
-जेबीएम कंपनी द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठान का कार्य व्यावहारिक रूप से नहीं किया जा रहा है। कंपनी पर एग्रीमेंट के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
इस वार्ड के इतने प्रस्ताव
वार्ड प्रस्ताव
1 14
2 20
3 05
4 15
5 25
6 18
7 04
8 10
9 13
10 19
11 28
12 11
13 34
14. 36
15 06
16 06
17 03
18 04
19 12
20 15
21 00
22 12
23 23
24 49
25 32
26 02
कुल 416
-- -- -- -- -- --
वर्जन :
सभी पार्षदों से काम मांगे गए थे। संजीव दहिया ने शहर के सामूहिक काम रखे थे। उनको प्रस्ताव में शामिल किया है। उनके वार्ड के काम अगली बैठक में शामिल कर लिए जाएंगे। किसी भी वार्ड में विकास कार्य रुकने नहीं दिए जाएंगे।
कोमल सैनी,
कोमल सैनी, मेयर।