फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar over non-arrest of the accused

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar over non-arrest of the accused
करंट की चपेट में आने से मरे ठेका कर्मी सुरेंद्र की पत्नी - फोटो : Panipat
बापौली। बिजली की तारों को बदलने के दौरान करंट लगने से हुई ठेका कर्मी की मौत पर मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गांव खोजकीपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने सनौली खुर्द थाने में आरोपियों को गिरफ्तार की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो थाने के सामने ही धरना देंगे। थाना प्रभारी रामनिवास, बापौली थाना प्रभारी खान और एसडीओ नरेंद्र जागलान ने ग्रामीणों को 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद वे लौटे।
विज्ञापन

ठेका कर्मी सुरेंद्र की मौत से गुस्साए ग्रामीण राजकुमार, संदीप, शिवकुमार, राजकुमार, महाबीर, रोहताश, रणबीर, हरपाल नाथ, अनिल, कविता, सविता ने बताया कि गांव के सात-आठ युवक सनौली खुर्द गांव में केबल बदलने का काम करते आ रहे है। सोमवार को भी उन्होंने लाइनमैन से बात कर परमिट लेने के बाद काम शुरू किया था। करीब आधा घंटे तक ही काम किया होगा कि अचानक 11 हजार की लाइन में करंट आ गया। 30 वर्षीय सुरेंद्र ट्रांसफार्मर पर बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुरेंद्र करीब 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर झुलसता रहा, लेकिन किसी ने भी लाइन को बंद नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे सनौली खुर्द थाने के सामने तो धरना देंगे। उच्चाधिकारियों से भी मिलेंगे और कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के तीन युवकों की ऐसे ही हो चुकी है मौत
ग्रामीणों ने बताया कि बेरोजगारी के कारण उनके गांव के करीब 50 युवक ठेकेदारों के पास बिजली का काम करते हैं। अब तक उनके गांव के करीब तीन युवकों की ऐसे ही करंट लगने से मौत हो चुकी है, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

करंट की चपेट में आने से मरे ठेका कंपनी सुरेंद्र मौत पर कार्रवाई न होने पर पुलिस के साथ ही ग्रामीणो?

करंट की चपेट में आने से मरे ठेका कंपनी सुरेंद्र मौत पर कार्रवाई न होने पर पुलिस के साथ ही ग्रामीणो?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed