फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar of eunuchs due to collision, accused of beating and robbing the elderly

टक्कर होने पर किन्नरों का हंगामा, बुजुर्ग को पीटने और लूटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Uproar of eunuchs due to collision, accused of beating and robbing the elderly
असंध रोड पर कार सवार बुजुर्ग की एक स्कूटी सवार किन्नर के साथ टक्कर हो गई। आरोप है कि किन्नर ने अपने साथियों को कॉल कर मौके पर बुलाया और बुजुर्ग के साथ मारपीट की। बुजुर्ग का आरोप है कि किन्नर तीन हजार रुपये और मोबाइल फोन लूटकर ले गए।
विज्ञापन

गांव नोहरा निवासी बुजुर्ग ने बताया कि वह शुक्रवार को निजी काम से पानीपत आया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक भी कार में सवार था। वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे। जब वह असंध रोड पर न्यू हैदराबादी अस्पताल के सामने पहुंचा तो लंबे जाम की वजह से उसकी एक स्कूटी सवार किन्नर और बाइक सवार युवक के साथ टक्कर हो गई। उसने टक्कर लगते ही बाहर निकलकर माफी मांगी, लेकिन किन्नर ने अपने साथियों को कॉल कर मौके पर बुलाया और उनके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

किन्नरों ने उसकी गाड़ी के चारों तरफ के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा एक किन्नर ने कार के ऊपर चढ़कर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की। एक युवक वीडियो बनाने लगा तो उसे लात मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी उनसे तीन हजार रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। जांच अधिकारी एसआई सतनारायण ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर धर्मगढ़ निवासी सन्नी मान, गौरव उर्फ मनप्रीत निवासी तहसील कैंप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed