फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar in examination center in Panipat Student kidnapped at gunpoint

पानीपत में परीक्षा केंद्र में कहासुनी: पिस्तौल के बल पर छात्र का अपहरण, बंधक बनाकर की मारपीट

Mon, 13 Mar 2023 04:44 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 13 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

पानीपत के गांव भादड़ निवासी आदित्य ने बताया कि वह गांव कालखा के सरस्वती स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। उनकी अब परीक्षा चल रही है। उनका केंद्र गांव जाटल के सरकारी स्कूल में आया है। चार मार्च को यहां पर हिंदी की परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन
Uproar in examination center in Panipat Student kidnapped at gunpoint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत के जाटल गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 वीं की परीक्षा देने आए छात्र से दूसरे छात्र की धक्का देने को लेकर कहासुनी हो गई। एक छात्र ने अपने 10-15 साथियों को बुलाकर साथी छात्र का अपहरण कर लिया। आरोपी छात्र को गांव बिंझौल में मुर्गा फार्म के पास ले गए और  वहां पिस्तौल के बल पर छात्र को बुरी तरह से पीटा। घायल छात्र मदद के लिए चिल्लाता रहा।

विज्ञापन


छात्र का 10-15 युवक अपहरण कर ले गए थे  
इसी वक्त एक व्यक्ति यहां पर आया आरोपी उस व्यक्ति को देखकर वहां से फरार हो गए। जाते जाते आरोपी छात्र को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। घायल छात्र ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपियों की शिकायत मॉडल टाउन पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
गांव भादड़ निवासी आदित्य ने बताया कि वह गांव कालखा के सरस्वती स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। उनकी अब परीक्षा चल रही है। उनका केंद्र गांव जाटल के सरकारी स्कूल में आया है। चार मार्च को यहां पर हिंदी की परीक्षा देने आया था। लाइन में धक्का लेने पर उसकी दूसरे छात्र अंकित निवासी रामनगर के साथ कहासुनी हो गई थी। अंकित ने उसको अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मार्च को वो चचेरे भाई शुभम के साथ रसायन विज्ञान की परीक्षा देने आया था। परीक्षा के बाद वो शुभम के साथ अपनी बाइक पर  घर जा रहा था। रास्ते में अंकित, विष्णु, राहुल व अन्य 8-10 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इन्होंने आते ही लाल घूंसों स उस पर हमला कर दिया। शुभम यहां से जान बचाकर भाग गया। आरोपी उसका अपहरण कर अपनी बाइक पर गांव बिंझौल के पास पोल्ट्री फार्म पर ले गए। यहां उसकी लाठी डंडों से पिटाई गई। एक युवक ने उस पर पिस्तौल भी तान दी थी। एक व्यक्ति के आने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से उसे छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed