फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uproar in BJP over Siwah Mandal president

Panipat News: भाजपा में सिवाह मंडल के अध्यक्ष पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Uproar in BJP over Siwah Mandal president
पानीपत। नगर निगम चुनाव के अगले दिन ही भाजपा नेताओं में चल रहा अंतरकलह सामने आ गया। भाजपा में सिवाह मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति पर हंगामा मंच गया। इसके चलते जिलाध्यक्ष को शाम तक मंडलाध्यक्ष को बदलना पड़ा। कई नेताओं ने सूची बदलने को अंदरखाते की खींचतान बताया है।
विज्ञापन

दरअसल भाजपा के 16 में से तीन मंडलों की नियुक्ति बाकी थी। इनमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दो और इसराना विधानसभा के अंतर्गत एक मंडल बाकी था। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने सोमवार को तीनों मंडलों के अध्यक्षाें की नियुक्ति कर पत्र जारी कर दिया। इसकी सूचना प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को दी। इसमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत सिवाह मंडल का अध्यक्ष पवन नांदल डाहर को बनाया था।
विज्ञापन

इनके साथ कुटानी रोड मंडल के सुमित गर्ग और इसराना विस क्षेत्र के अंतर्गत पाथरी धाम के मंडलाध्यक्ष अटावला के प्रदीप देशवाल को बनाया। पार्टी के जानकारों ने बताया कि सिवाह मंडल के अध्यक्ष के नाम पर कई नेता और पदाधिकारी नाखुश नजर आए। जिलाध्यक्ष ने शाम को दूसरी सूची जारी की। इसमें प्रदीप खलीला को सिवाह मंडल के अध्यक्ष बनाए। सूची बदलने के बाद फिर से हंगामा मच गया। पवन नांदल डाहर के नजदीकी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फैसला बदलने को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसमें सबकी सलाह व चर्चा पर काम किया जाता है। तीन मंडलाध्यक्ष की नियुक्ति सोमवार को की है। एक में बदलाव पार्टी का आंतरिक मामला है। इसमें किसी प्रकार का अंतरकलह नहीं है।

- दुष्यंत भट्ट, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed