फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unknown vehicle crushes cleaner, death

Panipat News: अज्ञात वाहन ने क्लीनर को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle crushes cleaner, death
पानीपत। बाल जाटन गांव स्थित एक फर्म में अज्ञात वाहन ने ट्रक के क्लीनर को कुचल दिया। क्लीनर यहां ट्रक चालक के साथ प्लास्टिक का दाना लोड करने आया था। ट्रक चालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले के गांव बोहौल निवासी बबलू यादव ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। उसके पास ट्रक पर सतना जिले के गांव कुरही निवासी मानिकलाल यादव क्लीनर के रूप में काम करता था। वह शनिवार सुबह 10 बजे को बाल जाटान गांव स्थित पालीमर ट्रमिनल फर्म में प्लास्टिक का दाना लेने आए थे। उसने यहां पार्किंग में ट्रक खड़ा कर दिया। उसको शाम को सूचना मिली कि पार्किंग में मानिकलाल यादव को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा यहां उसे मानिकलाल का शव मिला। हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed