{"_id":"61240b898ebc3e79d366bde4","slug":"unknown-driver-hit-a-bike-youth-died-panipat-news-knl80863020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 24 Aug 2021 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बाबरपुर फ्लाईओवर पर रविवार को एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने टक्कर लगने से घायल युवक को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
गांव डाडौला निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि उसके चार लड़के है। बड़ा बेटा सोमपाल है। वह रविवार को निजी काम से गया था। घर लौटते समय रविवार सुबह करीब चार बजे बाबरपुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सदर थाना पुलिस की ओर से सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुुंचे और शनाख्त की।
विज्ञापन
जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें नियंत्रण कक्ष से सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो एंबुलेंस शव लेकर जा चुकी थी, जबकि बाइक मौके पर ही पड़ी थी। उन्होंने साइबर सेल में बाइक का नंबर भेज जानकारी मांगी तो वह डाडौला गांव निवासी प्रताप सिंह के नाम मिली। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और परिजनों ने आकर शनाख्त की।
विज्ञापन