फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unknown body found half naked in pond

Panipat News: हाली पार्क की हौद में अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Unknown body found half naked in pond
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित हाली झील में पानी की हौद में एक व्यक्ति (50) का शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस कारण पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उधर, मृतक पानी में आधा डूबा हुआ था। जिससे उसकी हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पुराना औद्योगिक थाना हाली पार्क की बिल्डिंग में बनी पानी की हौद में गंदा पानी भरा हुआ है। हौद में रविवार सुबह लोंगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। तुरंत ही इसकी सूचना पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जनसेवा दल की मदद से शव को हौद से बाहर निकलवाया। मृतक का शव अद्धनग्न स्थिति में था। जिसे देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को पानी में फेंका गया है। हालांकि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कि पाली पार्क की बिल्डिंग में बनी हौद में भरे पानी में शव मिला था। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed