फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister Smriti Irani will visit Panipat on June 28

20 जून को पानीपत आएंगगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani will visit Panipat on June 28
पानीपत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 28 जून को अपने मंत्रालय की आठ साल की उपलब्धियों की समीक्षा करने के लिए शहर में आयोजित सब जोनल बैठक में भाग लेने पहुंचेंगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की निदेशक हेमा शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्र और प्रदेश में शुरू की गईं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगी। इस मौके पर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और स्थानीय सांसदों सहित विधायक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ यूनीसेफ, विश्वविद्यालय, सामाजिक संगठनों और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि भी प्रजेंटेशन देंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिछले आठ साल के दौरान शुरू की गईं योजनाओं पोषण अभियान, सक्षम, आंगनबाड़ी, मिशन शक्ति स्कीम, मिशन वात्सल्य और बेटी बचाओ पढ़ाओ आदि योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed