फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister of State Rao Indrajit raised questions on the neglect of officials in the state, said - do not work

Panipat News: केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने प्रदेश में अधिकारियों की अनदेखी पर उठाए सवाल, बोले- काम नहीं करते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Rao Indrajit raised questions on the neglect of officials in the state, said - do not work
समालखा। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मलाईदार सीटों पर बैठे अधिकारी जनता के काम नहीं करते। उनका काम भी कार्यकर्ताओं को करना पड़ता है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को पक्ष और विपक्ष यानी दोहरी भूमिका निभानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत रविवार को पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में पहुंचे थे। वह पट्टीकल्याणा में मदन छौक्कर के निवास पर पत्रकारों से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले भाजपा अब और ज्यादा मजबूत हुई है। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। इससे पहले मदन छौक्कर ने लोगों के साथ उनका स्वागत किया। राव इंद्रजीत ने कहा कि सरकार के जनहित के कार्यों को रोकने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने सीएम चेहरे के सवाल पर कहा कि मैं संगठन के साथ हूं। जो संगठन का फैसला होगा, वह हमें मंजूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed