फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister Manohar parliamentary office inaugurated at the District Secretary, Agriculture Minister Shyam

Panipat:केंद्रीय मंत्री मनोहर के संसदीय कार्यालय का जिला सचिवालय में उद्घाटन, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बोले

Sun, 15 Dec 2024 03:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 15 Dec 2024 03:16 PM IST
सार

गजेंद्र सलूजा ने कहा की जिस प्रकार मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना किसी क्षेत्रवाद,जातिवाद तथा भाई भतीजावाद के हरियाणा एक हरयाणवी एक के सिद्धांत पर राज्य का एक समान विकास किया था।

विज्ञापन
Union Minister Manohar parliamentary office inaugurated at the District Secretary, Agriculture Minister Shyam
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संसदीय कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संसदीय कार्यालय लघु सचिवालय में हवन यज्ञ के साथ शुरू हुआ। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रों से यज्ञ किया गया ।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने मुख्य यज्ञमान के रूप में आहुतियां दी। उसके बाद गजेंद्र सलूजा ने पांचवीं मंजिल पर कमरा संख्या 521 में अपना स्थान ग्रहण कर जनता के काम करने शुरू किए। गजेंद्र सलूजा ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का संसदीय कार्यालय लघु सचिवालय में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर लोग अपने अपने कामों लघु सचिवालय तथा स्थानीय न्यायालय परिसर में आना होता है। इसलिए लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए लघु सचिवालय में ही मिलना आसान  तथा सुविधाजनक होगा।

विज्ञापन


गजेंद्र सलूजा ने कहा कि मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसी व्यवस्था खड़ीं  की कि लोगों को घर बैठें राशनकार्ड,जाति प्रमाण पत्र तथा बुढापा पेंशन आदि सुविधा घर बैठें लोगों को मिले। लड़कियों को शिक्षा के लिए घर से अधिक दूर ना जाना पड़े इसलिए 20 किलोमीटर के दायरे में महिला कालेज खोलने का निर्णय लिया तथा हर प्रदेशवासी को स्वास्थ्य सुविधा के लिए अधिक दूर ना जाना पड़े। इसलिए हर जिले में मेडिकल कालेज निर्णय लिया था। उसी तर्ज पर लोगों की सुविधा के लिए आज लघु सचिवालय में ये कार्यालय शुरू किया गया है।ताकि आम जनता आराम से यहां पहुंच सके।
विज्ञापन


गजेन्द्र सलूजा ने कहा कि मनोहर लाल को मंत्री के रूप में देशभर में जाना होता है वो सभी हम समाचार माध्यमों से जान भी पा रहे है। देश प्रथम है इसलिए वो पूरे देश में घूम घूम कर अपने मंत्रालय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ले रहे ताकि उनका सही तरीका से समाधान हो सके तथा भारत ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी शक्ति बन कर उभरे तथा देश की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजेंद्र सलूजा ने कहा आम जनता के सांसद से संबंधी काम रुकेंगे नहीं समय पर पूरे होंगे। जनता को सांसद संबंधित कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। गजेंद्र सलूजा ने कहा की जिस प्रकार मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना किसी क्षेत्रवाद,जातिवाद तथा भाई भतीजावाद के हरियाणा एक हरयाणवी एक के सिद्धांत पर राज्य का एक समान विकास किया था। उसी प्रकार सांसद संबंधी कार्य भी इस कार्यालयों बिना किसी भेदभाव के किए जाएंगे।

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पंजाब का किसान खुशहाल है, और ऐसी स्थिति हर प्रदेश के किसानों की होनी चाहिए। पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए किसानों की बेहतरी के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रकाश डाला।

धान खरीद में पंजाब आगे, हरियाणा भी पीछे नहीं
कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में करीब 121 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है, जिसमें सबसे अधिक 71 लाख मीट्रिक टन पंजाब से और 50 लाख मीट्रिक टन हरियाणा से खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की फसलें एमएसपी पर खरीदने के साथ 72 घंटे के भीतर बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित कर रही है।

एमएसपी के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि "एमएसपी हर साल बढ़ता है और इसी पर खरीदारी की जाती है। यह पूरे देश में लागू है और हरियाणा सरकार इसे सख्ती से लागू कर रही है।"

पंजाब में किसान आंदोलन और डल्लेवाला की सेहत पर विचार
पंजाब के किसानों द्वारा एमएसपी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों के स्वास्थ्य और उनकी मांगों का ध्यान रखना चाहिए। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाला की सेहत को लेकर उन्होंने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बचाव
कृषि मंत्री ने सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा किसानों पर की गई विवादित टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि "कई बार परिस्थितियों के अनुसार बातें मुंह से निकल जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि उनका मंतव्य किसानों के खिलाफ था।"

पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के एमएसपी पर फसल खरीदने के सवाल पर तंज कसते हुए राणा ने कहा, "हुड्डा का फार्म नैनीताल में है, इसलिए उन्हें 24 फसलों की एमएसपी नजर आती है। जबकि हमारी सरकार 23 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है, जिनमें बिना छिलके का नारियल भी शामिल है।"

राजपूत समाज से मुलाकात और विचार-विमर्श
रविवार को पानीपत में आयोजित एक बैठक में कृषि मंत्री ने राजपूत समाज के लोगों से मुलाकात की और महाराणा प्रताप की जयंती मनाने के कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में पानीपत सहित प्रदेशभर की धर्मशालाओं के प्रधान और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed