Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union Minister Manohar Lal planted a tree

Panipat News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया पौधरोपण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal planted a tree
पौधरोपण करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। स्रोत : संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने पानीपत ग्रीन मिशन अभियान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की।
मनोहर लाल ने कहा कि पौधरोपण आज समय की बड़ी आवश्यकता है और ग्रीन मिशन इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रहा है। संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल ने बताया कि पानीपत ग्रीन मिशन के अंतर्गत एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। वे सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से इसे पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने जीटी रोड स्थित रोड़ धर्मशाला पर पौधरोपण किया था। अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल इसमें शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक हैं और महाविद्यालय का पौधरोपण की ओर हमेशा विशेष रुझान रहा है। नितिन अरोड़ा ने कहा कि ग्रीन मिशन ने सच्चे अर्थों में जन-जन तक पहुंच बनाई है, जिसमें प्रशासन और टीम का पूरा सहयोग है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व गजेंद्र सलूजा, डॉ. बलकार आर्य, डॉ. हेमा रमन, सीए जगदीश धमीजा, मुकेश बोस, राजेश गोयल, अमित गुप्ता व राजेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed