फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Union came out in protest against the charge seat to JE and suspension of two linemen

जेई को चार्जसीट व दो लाइनमैनों को सस्पेंड करने के विरोध में उतरी यूनियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Union came out in protest against the charge seat to JE and suspension of two linemen
इसराना। एक सप्ताह पहले बिजली की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने निगम के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर जेई को चार्जशीट कर दिया है। इससे निगम के कर्मचारियों में रोष है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी व रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान राकेश कुमार ने की। राकेश कुमार ने कहा कि एलएम मनीष व सुदर्शन को सस्पेंड और जेई जवाहर को जबरन रिलीव किया गया है। इसका वह विरोध कर रहे हैं। उन पर गलत तरीके से कार्रवाई की गई है। यूनिट प्रधान तेजबीर कालिया ने बताया कि निगम के आला अधिकारियों का तानाशाही रवैया किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। बिना गलती व बिना जांच किए कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही न्याय संगत नहीं है। सब यूनिट सचिव पानीपत राजेंद्र नैन ने कहा कि जब तक दोनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बहाल व जेई जवाहर का रिलीव आदेश वापस नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। निगम को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर दो दिनों में समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को जिला मुख्यालय पर यूनिट स्तर पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान उपप्रधान महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप, जयबीर सिंह, नीरज कुंडू, जेई जवाहर, मनीष, सुदर्शन, सुरेंद्र, जयभगवान, बलबीर, बलवंत व वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed