फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unesh Malik of Rajakhedi is making a name for himself in weightlifting

Panipat News: भारोत्तोलन में नाम रोशन कर रहे राजाखेड़ी के उनेश मलिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Unesh Malik of Rajakhedi is making a name for himself in weightlifting
- जिला और राज्य स्तर पर अब तक हासिल किए पांच पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के उनेश मलिक भारोत्तोलन में पदक हासिल कर गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक जिला और राज्य स्तर पर पांच पदक हासिल किए हैं। उन्होंने 14 मार्च को रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। साथ ही उन्होंने स्कूली खेलों में भी भारोत्तोलन में 80 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उनके पिता महावीर किसान और मां सुनीता गृहिणी हैं। परिवार की ओर से खेलोंं को लेकर उन्हें हर संभव सहयोग किया जा रहा है। वह कोच पर निर्भर न होकर स्वयं भारोत्तोलन का अभ्यास कर रहे हैं। वह शुरू से भारोत्तोलन खेल में रूचि रखते हैं। इससे पहले वह दंगल में पहलवान रह चुके हैं। पिता के मार्गदर्शन पर उन्होंने भारोत्तोलन में अभ्यास शुरू कर दिया था।
पिता महावीर ने बताया कि वह दो साल से भारोत्तोलन में मेहनत के दम पर पदक हासिल कर रहे हैं। वह स्वयं खेल का अभ्यास कर रहे हैं। परिवार की ओर से खेलोंं को लेकर उन्हें हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

देश के लिए पदक लाना लक्ष्य
उनेश ने बताया कि वह भारोत्तोलन में मेहनत कर देश के लिए पदक हासिल करना चाहते हैं। जिसके लिए वह सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं जिससे उनकी खेल प्रतिभा में सुधार आ सके। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed