फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Understand the responsibility of NSS towards society: Dr. Shashi

एनएसएस की समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें : डॉ. शशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Understand the responsibility of NSS towards society: Dr. Shashi
आईबी पीजी कॉलेज में एनएसएस इकाई। स्रोत : कॉलेज
आईबी पीजी कॉलेज में एनएसएस वन डे कैंप आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ स्वयंसेवक हर्षित ने योग सत्र करवाकर किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस केवल सेवा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझना भी है। यह शिविर अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना से स्वयंसेवकों को परिचित कराता है। मंच का संचालन स्वयंसेवक नितिन वर्मा ने किया। तत्पश्चात डॉ. चेतना ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि सस्टेनेबिलिटी का अर्थ है वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करना बिना आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को खतरे में डाले। उन्होंने जल, ऊर्जा और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग, पौधरोपण और कचरे के प्रबंधन की महत्ता पर बल दिया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने भारत में बढ़ती बाढ़ की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि मानव जीवन और विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे राहत कार्यों, स्वच्छता अभियान, जागरूकता प्रसार, पौधरोपण और जल संरक्षण जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाए, जिससे भविष्य में बाढ़ के प्रभाव को कम किया जा सके।
विज्ञापन


कैंप में स्वयंसेवकों ने गायन और नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की शपथ ली तथा नॉट मी, बट यू की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed